फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी को मिला पहला लग्जरी क्रूज का तोहफा, जानें इसकी खूबियां और खर्च

Mon, 03 Sep 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
cruise - फोटो : amar ujala
अपने दो दिवसीय बनारस दौरे पर शनिवार को पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गंगा की मौजों पर क्रूज संचालन का सपना साकार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच क्रूज का रिबन काटकर इसका आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया। उन्होंने इस क्रूज में सवार होकर यात्रा भी की।  क्रूज ‘अलकनंदा’ सैलानियों को प्रतिदिन काशी के प्राचीन घाटों का दर्शन कराएगा। आगे की स्लाइड्स में जानिए इस लग्जरी क्रूज के बारे में और देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
cruise - फोटो : अमर उजाला
सुबह-ए-बनारस और शाम को गंगा आरती का शानदार नजारा इस क्रूज से लिया जा सकेगा। पर्यटकों की मांग पर दिन में भी इसको संचालित किया जा सकेगा। आईडब्ल्यूएआई क्रूज संचालन में सहयोग करेगा। वन विभाग से परिचालन की अनुमति मिल गई है। यह पहली क्रूज कंपनी है जिसने उत्तर प्रदेश में क्रूज संचालन के लिए पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

3 of 8
cruise - फोटो : अमर उजाला
क्रूज का संचालन खिड़किया घाट से अस्सी घाट के बीच सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच किया जाएगा। हालांकि इसका नियमित संचालन अस्सी घाट से पंचगंगा घाट के बीच होना है। पर्यटक इससे सुबह-ए-बनारस के साथ-साथ गंगा आरती के दर्शन का भी आनंद ले सकेंगे।  फिलहाल, इसमें 60 लोगों के बैठने की सुविधा है। पर्यटकों को इसके जरिए दो घंटे में गंगा दर्शन कराए जाएंगे। क्रूज पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा। 

 

4 of 8
cruise - फोटो : अमर उजाला

स्टार्टअप इंडिया के तहत नार्डिक क्रूजलाइन अस्सी घाट से पंचगंगा घाट के बीच डबल डेकर क्रूज का संचालन करेगी। जलस्तर बेहतर होने पर कैथी से चुनार के बीच इसे चलाया जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि पार्टी, बिजनेस मीटिंग, शादी-विवाह यहां तक कि रुद्राभिषेक जैसे आध्यात्मिक आयोजन भी इसमें कराए जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
cruise - फोटो : अमर उजाला

 पर्यटकों की मांग पर दिन में भी इसको संचालित किया जा सकेगा। आईडब्ल्यूएआई क्रूज संचालन में सहयोग करेगा। वन विभाग से परिचालन की अनुमति मिल गई है। यह पहली क्रूज कंपनी है जिसने उत्तर प्रदेश में क्रूज संचालन के लिए पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

6 of 8
cruise - फोटो : अमर उजाला
क्रूज पर सफर के लिए एक व्यक्ति को 750 रुपये (जीएसटी छोड़कर) खर्च करने होंगे। इस पैकेज में उसे ऊपर-नीचे आने जाने की छूट के साथ बनारसी खान-पान का भी आनंद मिल सकेगा। हवाई जहाज की तरह सैलानियों को खाना-पीना मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
 गंगा में चलने वाले इस डबल डेकर क्रूज का प्रथम तल पूरी तरह से वातानुकूलित है। द्वितीय तल पर रेस्टोरेंट के साथ ही फोटोग्राफी के लिए ओपेन एरिया बनाई गई है। टीवी की स्क्रीन पर काशी के इतिहास व घाटों की महत्ता लाइव प्रसारण की व्यवस्था है।  गाइड विभिन्न भाषाओं में सैलानियों को काशी के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

8 of 8
cruise - फोटो : अमर उजाला
क्रूज के पीछले हिस्से में रैंप बनाया गया है, जहां धार्मिक आयोजन हो सकेंगे। किसी पार्टी के दौरान 125 लोग तक शामिल हो सकेंगे। क्रूज में संगीत संध्या का भी आयोजन होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें