फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः देवरिया कांड से हड़कंप, वाराणसी में डीएम ने किया संवासिनी गृह का औचक निरीक्षण

Tue, 07 Aug 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के देवरिया जिले में निजी बालिका गृह की जांच में 18 लड़कियों के गायब होने का मामला उजागर होने के बाद सूबे में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से नब्बे के दशक के अंत में वाराणसी में हुआ चर्चित संवासिनी कांड की याद को ताजा कर दिया। सोमवार शाम को वाराणसी डीएम सुरेंद्र सिंह ने वाराणसी के जैतपुरा थाने के पास स्थित संवासिनी गृह का औचक निरीक्षण किया। आगे की स्लाइड्स में देखें ....
 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जैतपुरा थाने के पास स्थित संवासिनी गृह का सोमवार को डीएम सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। संवासिनी गृह में रहने वाली 54 लड़कियों की उपस्थिति जांचने के साथ ही उन्होंने खाने की गुड़वक्ता, लाइट, कमरों की स्थिति, शिक्षा के साथ पर कर्मचारियों से बातचीत कर संवासिनी गृह के और बेहतरी के लिए जरूरी निर्देश दिया। इसके अलावा कंप्यूटर में प्रशिक्षित संवासिनियों से सरकारी योजनाओं में डाटा एंट्री का कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

दरअसल देवरिया में निजी बालिका गृह की जांच में 18 लड़कियों के गायब होने के बाद सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों को उनके जिले में स्थित बाल संरक्षण गृह और संवासिनी गृहों की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि निराश्रित बालिकाओं से विवाह के लिए इच्छुक लड़कों द्वारा दिए गए आवेदन का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। 
 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान डीएम ने गृह के अंदर खराब पड़े हैंडपंप को शीघ्र ठीक कराने का निर्देश दिया।  उन्होंने खराब स्नानागार का नवनिर्माण कराए जाने को भी कहा। राजकीय पाश्चात्यवर्ती देख-रेख संगठन पर कार्यरत 9 होमगार्ड को तीन शिफ्ट में 3-3 को तैनात किए जाने का निर्देश दिया और कहा 2 महिला होमगार्ड्स अंदर ड्यूटी करेंगी और 1 होमगार्ड मेन गेट पर ड्यूटी करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 बता दें कि वाराणसी का संवासिनी कांड भी देवरिया की तरह ही सामने आया था। शिवपुर इलाके में चलने वाले नारी संरक्षण गृह से भागी बालिका  ने शिवपुर थाने पहुंचकर संचालिका द्वारा संरक्षण गृह में चलाए जा रहे काले कारनामें का राज खोला था। इस कांड की गूंज संसद तक में सुनाई पड़ी थी। हालांकि सीबीआई जांच के बाद एक दर्जन आरोपी छूट गए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें