Varanasi News: वाराणसी जिले के तहरतारा में मंगलवार की सुबह तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले तो एक जर्जर मकान ध्वस्त हो चुका था और मलबे में दबे लोग चीख- पुकार रहे थे। लोगों ने आनन-फानन चारों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से गिरा मकान
- फोटो : रोहित सोनकर
वाराणसी जिले के लहरतारा में सोमवार की सुबह 7:27 बजे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से धमाका हुआ और मकान ढह गया। मलबे में दबकर भाई ओम कुमार चौधरी (30) और बहन प्रीति कुमारी (28) की मौत हो गई। वहीं, बुजुर्ग मां गिरिजा देवी और बड़ा बेटा अमन कुमार चौधरी झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
2 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से गिरा मकान
- फोटो : रोहित सोनकर
बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पड़ोस की क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में विस्फोट के साथ मकान ढहने की घटना की फुटेज कैद हुई है। मकान के अंदर मलबे में दबे दो गैस सिलिंडर पुलिस ने बरामद किए हैं। धमाका इतना तेज था कि डेढ़ किमी दूर तक आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
3 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट के बाद देखती युवती
- फोटो : रोहित सोनकर
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास गिरिजा देवी का मकान है। प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन मकान के आगे पुराने एक कमरे में दो बेटों और एक बेटी के साथ गिरिजा देवी रहती हैं। मंगलवार की सुबह सात बजे प्रीति रसोई गैस पर खाना बना रही थी।
4 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट
- फोटो : रोहित सोनकर
इस बीच 7:27 बजे अचानक से आग की लपट फेंकते हुए तेज धमाका हुआ। खाना पका रही प्रीति और पास में खाने के लिए बैठे ओम चौधरी, अमन और मां गिरिजा देवी झुलसते हुए मलबे में दब गए। प्रीति और ओम चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मलबे में दबी गिरिजा देवी और अमन चौधरी को मोहल्ले के लोगों ने तुरंत बाहर निकाला।
विज्ञापन
5 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट
- फोटो : रोहित सोनकर
पुलिस को सूचना देने के साथ ही अचेतावस्था में मां-बेटे को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। धमाका इतना तेज था कि मोहल्ले और मुख्य मार्ग लहरतारा-कैंट से आने जाने वाले लोग भी सहम गए। राहत बचाव में जुटे पूर्व पार्षद समेत अन्य लोगों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ। लेकिन, मलबा हटाने के दौरान घर के अंदर से एक सिलिंडर से गैस रिसाव हो रहा था। उसे दूर एक खाली प्लॉट में फेंका गया।
विज्ञापन
6 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट
- फोटो : रोहित सोनकर
वहीं, मलबे के अंदर दबा दूसरा गैस सिलिंडर बरामद किया गया। घटनास्थल पर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा भी पहुंचे और छानबीन की। लगभग आठ फीट की गली में ध्वस्त मकान के मलबे को नगर निगम की टीम ने हटाया। सुबह-सुबह मोहल्ले में धमाके की गूंज से हर कोई दहल उठा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत भी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन
7 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट
- फोटो : रोहित सोनकर
एडीसीपी नीतू ने बताया कि गैस सिलिंडर पर खाना बनाने के दौरान हुए गैस रिसाव के कारण गैस एक्सप्लोजन की थर्राहट से जर्जर मकान ध्वस्त हो गया। झुलसने और मलबे में दबने से भाई-बहन की घटनास्थल पर मौत हो गई।
8 of 10
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट
- फोटो : रोहित सोनकर
वहीं, वृद्धा मां और एक बेटा घायल हैं। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बम निरोधक दस्ता, फील्ड यूनिट ने अपनी जांच की है। पुराने और जर्जर मकान का मलबा हटाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत भी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली।
9 of 10
मौके पर रेस्क्यू करती टीम
- फोटो : रोहित सोनकर
कैंसर अस्पताल के पास तक सुनी गई धमाके की गूंज
लहरतारा में सुबह साढ़े सात बजे धमाके की गूंज कैंसर अस्पताल लहरतारा तक सुनी गई। फुटेज की जांच के दौरान सामने आया एक व्यक्ति पैदल ही मोहल्ले से आगे बढ़ रहा था। गिरजा देवी के मकान से जैसे ही क्लिनिक की ओर बढ़ा तभी तेज धमाका हुआ। युवक तब तक आगे निकल चुका था। वह बाल-बाल गया। पड़ोसी डॉ. आरके मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री आवाज योजना के तहत आवास के निर्माण के लिए राशि मिली थी। मकान बन भी गया था। सिर्फ सफाई नहीं हुई थी। निर्माणाधीन मकान के आगे एक छोटा सा कमरा था, उसी में चार सदस्यों का ये परिवार रहता था। गिरजा देवी के पति की पूर्व में मौत हो चुकी थी।
वाराणसी में गैस सिलिंडर ब्लास्ट
- फोटो : रोहित सोनकर
कैब चालक था ओम, किताब की दुकान पर काम करता है अमन
धमाके में जान गंवाने वाला ओम कुमार चौधरी कैब चालक था। जबकि उसका बड़ा भाई अमन चौधरी एक किताब की दुकान पर काम करता है। बहन प्रीति और मां गिरजा घर में रहती थीं। सुबह के समय दोनों भाई अपने-अपने काम पर जाने की तैयारी में थे और बहन प्रीति उनके लिए खाना पका रही थी। तभी अचानक हादसा हुआ।