फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के आगमन तक बनारस में रहेगा दिवाली जैसा माहौल, इस बार बहुत खास होगा ये दौरा

Sun, 11 Nov 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 नवंबर को आगमन तक उनके संसदीय वाराणसी में दिवाली जैसा माहौल रहेगा। इसके लिए जगह-जगह एलईडी, फसाड और फोकस लाइट लगाई जाएंगी। शहर के ऐसी इमारतों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जिसमें लाइटिंग से उसकी खूबसूरती निखारी जा सके। गुरुवार को वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने भी काशीवासियों से जोरदार अपील किया कि दीपावली पर्व पर अपने-अपने घरों पर किए गए सजावट को 12 नवंबर तक यूं ही रहने दें। आगे की स्लाइड्स में देखें.... 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के आगमन से पूर्व वाराणसी के सरकारी कार्यालयों और भवनों को दीपावली के मौके पर रंगीन लाइट से सजाया गया है। इसमें कई भवनों पर स्थायी तौर पर लाइटिंग कर दी गई है। पुल, पोल सहित अन्य जगहों पर एलईडी लाइटिंग की गई है। लोकार्पित परियोजनाओं को भी सजाया और संवारा गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शहर भ्रमण के दौरान इन तैयारियों से भी रूबरू कराया गया। इसके अलावा घाटों पर फसाड लाइटिंग की गई है। बनारस की खूबसूरत तस्वीरों को भी जगह-जगह होर्डिंग के माध्यम से बताने की कोशिश की जाएगी।  
 

4 of 5
pm modi varanasi - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पीएम मोदी का यह वाराणसी दौरा बहुत खास होने जा रहा है।  प्रधानमंत्री इस दौरे में लगभग ढाई हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का  सबसे बड़ा तोहफा देने वाले हैं।  हरहुआ के वाजिदपुर में जनसभा करेंगे जहां बहुत कुछ ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरे में कैंसर संस्थान का उद्घाटन भी कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIVE: PM Narendra Modi addresses Varanasi people
 वाजिदपुर गांव में 12 नवंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए बुधवार को बड़ागांव पुलिस ने वाजिदपुर के साथ-साथ एक किमी के दायरे में रहने वाले लोगों का आधार कार्ड से सत्यापन शुरू कर दिया है। लोगों के घर-घर जाकर के घर के मुखिया का आधार कार्ड और घर के सभी सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर नोट करने के कारण गांव में एक बार हल्ला मच गया। पुलिस द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट करने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें