अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत शुरू से मुखर रही हैं। उनके इस रुख को लेकर शिवसेना और महाराष्ट्र के कांग्रेस के नेताओं ने खासी नाराजगी जाहिर की है। इसी क्रम में बीते दिनों शिवसेना सांंसद संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना पर अपमानजनक टिप्पणी की। उनके इस बयान की चौरतफा आलोचना हो रही है।