फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर निकली लड़कियों की गैंग, लव कपल्स की आई शामत, जानें क्यों

Thu, 16 Feb 2017 03:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
Valentine's Day in varanasi - फोटो : अमर उजाला
दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी में प्रेम के त्योहार वैलेंटाइन डे की जमकर धूम रही। कहीं इजहार-ए-इश्क तो कहीं दिल से दिल मिले। कहीं फूलों से अपने प्यार को खुश करने की कोशिश थी तो कहीं अनमोल तोहफों से। प्यार के त्योहार यानी वेलेंटाइन डे का जश्न युवा जोड़ों से लेकर शादीशुदा जोड़ों ने खुलकर मनाया। इस दौरान एक मजेदार वाकया देखने को मिला....
विज्ञापन

2 of 8
Valentine's Day in varanasi - फोटो : अमर उजाला
युवा जोड़ों पर वेलेंटाइन डे का खुमार ऐसा छाया कि लाज-लिहाज सब ताक पर रखकर खुलेआम बाहों में बाहें डाले नजर आए। गंगा उस पार रेती हो या पार्क, या फिर रेस्टोरेंट। इन जगहों पर ऐसे नजारे देख बड़े-बुजुर्ग क्या बच्चे-बच्चियां भी झेंप गए।  घाटों पर तो अलग ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 8
Valentine's Day in varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी का दशाश्वमेध घाट। दिन के करीब दो बज रहे थे। हर तरफ युवा प्रेम दिवस मनाने में मशगूल थे। कई प्रेमी जोड़े नाव पर बैठकर इजहार-ए-मोहब्बत कर रहे थे। बड़ी संख्या में ऐसी भी थे जो 'एकांत' की तलाश में गंगा उस पार रेती पर जाकर चादर या दुपट्टे की आड़ में वेलेंटाइन डे मना रहे थे। इसी बीच लड़कियों का एक झुंड अचानक आया।

4 of 8
Valentine's Day in varanasi - फोटो : अमर उजाला
लड़कियों के इस झुंड ने अपने तीखे कमेंट से दुपट्टे की आड़ प्रेमालाप में व्यस्त प्रेमी जोडों की जमकर खबर ली। एक लड़की ठेठ बनारसी अंदाज में कहा, काहो बहिन का करत हउ। तोहार घर दुहार नाही बा का। ये लड़कियां हर प्रेमी के पास गई जो दुपट्टे की आड़ में अश्लील हरकतें कर रहा था।
विज्ञापन

5 of 8
Valentine's Day in varanasi - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन डे की शुरुआत मैसेज से की गई। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप पर लोगों ने बधाई दी। वेलेंटाइन डे मनाने में पति-पत्नी भी पीछे नहीं रहे। एकदूसरे को गिफ्ट दिया। आउटिंग पर गए। मूवी देखी। प्यार के त्योहार यानी वेलेंटाइन डे का जश्न युवा जोड़ों से लेकर शादीशुदा जोड़ों ने खुलकर मनाया।
विज्ञापन

6 of 8
Valentine's Day in varanasi - फोटो : अमर उजाला
गंगा पार रेती से लेकर सारनाथ में इस दिन का उल्लास देखने को मिला। इनके साथ मॉल और रेस्टोरेंट में मस्ती और पार्टी के बीच प्यार का ये त्योहार मनाया गया। प्यार का ये रंग सोशल मीडिया पर भी खूब छाया रहा। फूल और बुके देकर विश किया गया। फूलों के लिए सुबह से ही दुकानों पर लाइन लगी थी।    
विज्ञापन

7 of 8
Valentine's Day in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सिंगल गुलाब से लेकर गुलाबों का गुलदस्ता भी दिल खोलकर खरीदा गया। वेलेंटाइन डे मनाने में पति-पत्नी भी पीछे नहीं रहे। इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए उन्होंने भी एकदूसरे को गिफ्ट दिया। आउटिंग पर गए। आईपी मॉल से लेकर जेएचवी मॉल और रेस्टोरेंट में खास सजावट की गई थी। कॉलेज कैंपस में भी वेलेंटाइन डे खुलकर मनाया गया।
विज्ञापन

8 of 8
Valentine's Day in varanasi - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन डे की धूम सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। फेसबुक पर जहां लोगों ने खासतौर पर वैलेंटाइंस डे वाली प्रोफाइल पिक्चर अपलोड की। किसी ने पुराने वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन को फेसबुक पर साझा किया। प्यार की पुरानी यादों को एक बार फिर से जिया।  माहेश्वरी कला संस्कृति की ओर से वेलेंटाइन डे पर मस्ती की पाठशाला का आयोजन किया गया। माहेश्वरी समाज ने स्कूल में जाकर बच्चों के साथ वेलेंटाइन डे मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें