फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस : जनता जाम से कड़ी धूप में परेशान, साहब आराम फरमा रहे

Wed, 19 Apr 2017 02:00 PM IST
amarujala.com- Written by: अजातशत्रु चौबे
विज्ञापन
1 of 5
up 100 - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली जिले का पड़ाव चौराहा। दिन के करीब एक बज रहे थे। कड़ी धूप, पारा करीब 41 डिग्री सेल्सियस। चौराहे पर कई घंटे से जाम लगा था। यात्री परेशान और पसीने से तरबतर थे। वहीं 'साहब' आराम फरमा रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
up 100 - फोटो : अमर उजाला
ये है यूपी पुलिस का वास्तविक चेहरा। यूपी 100 के ये जाबांज जवान कितनी मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे हैं, तस्वीरें इस बात की गवाह हैं। शनिवार को जिले के सर्वाधिक व्यस्ततम पड़ाव चौराहे पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी में ही सो रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
up 100 - फोटो : अमर उजाला
सरकार बदलने या योगी जी के सीएम बनने का उन पर कोई भय नहीं था। पुलिसकर्मियों को तो बस अपने आराम की पड़ी थी। वहीं जनता जाम की परेशानी से जूझ रही थी। लोग येनकेन प्रकारेण वाहन निकालकर आगे बढ़ रहे थे।

4 of 5
up 100 - फोटो : अमर उजाला
चाहे जनता को इससे कोई दिक्कत हो, पुलिसकर्मियों को इनसे कोई लेना-देना नहीं। यूपी पुलिस की सक्रिय टीम यूपी 100 का जब ये हाल है तो थाने की पुलिस की कार्यप्रणालियों को आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
क्षेत्रीय लोगों का कहना रहा कि यह कोई नई बात नहीं है, यहां तो आए दिन यह नजारा देखने को मिलता है। अक्सर यूपी 100 के जवान आराम फरमाते हुए मिल जाएंगे। बता दें कि यूपी 100 अखिलेश सरकार की ड्रीम योजना थी। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें बदलाव की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें