बनारस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 63 परीक्षा केंद्र पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। पहली पाली की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक संपन्न हो गई। अब दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी परीक्षा का आयोजन किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
police exam
- फोटो : अमर उजाला
सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा से जुड़ी हर सामग्री इनकी निगरानी में रहेगी। सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई है। बनारस में इस परीक्षा के लिए 1.62 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
3 of 6
police exam
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस में आरक्षी पदों की भर्ती में शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में रविवार को अभ्यर्थी पहंचे। बाहर से आने वाली ट्रेनें व बसों में जबरदस्त भीड़ रही। वहीं प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में भी जबरदस्त भीड़ देखी गई।
4 of 6
police exam
- फोटो : अमर उजाला
इस बार परीक्षा को लेकर काफी सर्तकता बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार से कोई परीक्षा व्यवस्था में सेंध न लगा सके।
विज्ञापन
5 of 6
police exam
- फोटो : अमर उजाला
इस बार एसटीएफ और क्राइम ब्रांच को भी ऐसे गिरोह पर नजर रखने के लिए लगाया गया है, जो परीक्षा में भर्ती कराने का ठेका लेते हैं। पिछली परीक्षाओं में पकड़े गए सॉल्वरों की मौजूदा गतिविधि मालूम की जा रही है।
वहीं परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का गजट, टोपी, जूता और चश्मा केंद्रों पर ले जाने की अनुमति नहीं है। हर छात्र का बॉयोमीट्रिक उसकी सीट पर लिया जाएगा और अभ्यर्थी को एक बार कोड उपलब्ध कराया जाएगा।