फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PET में फेल हुआ प्रशासन: वाराणसी में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, शहर जाम से कराह उठा, देखें तस्वीरें

Sat, 15 Oct 2022 11:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
यातायात व्यवस्था संभालने में वाराणसी प्रशासन पूरी तरह फेल - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की शनिवार को दो पालियों में परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने में वाराणसी प्रशासन पूरी तरह फेल रहा। शहर में अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। शहर के विभिन्न क्षेत्र जाम की चपेट में रहे। शाम के समय तकरीबन पूरे शहर में लगे जाम से लोग कराह उठे। इधर, रेलवे स्टेशनों और रोडवेज बस स्टेशन पर व्यवस्थाएं बेपटरी हो गईं। अभ्यर्थियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए बसों के अलावा रेलवे ने भी विशेष ट्रेनें चलाईं जो नाकाफी रही।

देर रात तक परीक्षार्थी बस स्टैंड पर परेशान दिखे। वे बस खड़ी होने के पहले ही सीट के लिए दौड़ पड़ रहे थे। सीट पर बैठने को लेकर मारामारी की स्थिति बनी थी। मलदहिया में शाम के समय सत्संग से छूटी भीड़ के चलते भी सामनेघाट, लंका और रामनगर जाम की चपेट में रहे।
विज्ञापन

2 of 8
ट्रेन में चढ़ने के लिए आपाधापी - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के मुकाबले बसों की संख्या कम पड़ गई। अभ्यर्थियों की भीड़ को नियंत्रित और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज को अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। जिस रूट पर अभ्यर्थी उमड़े, उस रूट पर बसें चलाई गईं।
विज्ञापन

3 of 8
ट्रेन में चढ़ने के लिए आपाधापी - फोटो : अमर उजाला
बस के आते ही यात्री खिड़की से भी सीट पर कब्जा करने में लगे रहे। दोपहर से लेकर देर शाम तक कैंट, अंधरापुल, चौकाघाट, सामनेघाट, लंका में भीषण जाम रहा। इससे राहगीरों और बीएचयू के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

4 of 8
वाराणशी कैंट स्टेशन पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार अत्यधिक दबाव के चलते कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। वहीं, सत्संग से छूटी भीड़ के चलते सामनेघाट, लंका में जाम लगा था, जिन्हें ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने नियंत्रण में किया।
विज्ञापन

5 of 8
कैंट स्टेशन के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे छूटने के घंटे भर बाद ही कैंट और बनारस रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वाराणसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर गोरखपुर जाने के लिए आई ट्रेन में बैठने के लिए हर कोई दौड़ पड़ा। एसी और स्लीपर कोच की भी हालत जनरल कोच की तरह हो गई थी। 
विज्ञापन

6 of 8
कैंट स्टेशन का नजारा - फोटो : अमर उजाला
शौचालय रूम में भी परीक्षार्थी खड़े नजर आए। सीट आरक्षित कराकर सफर कर रहे यात्रियों से भी उनकी नोंकझोंक हुई। इस ट्रेन के जाने के बाद तक दूसरे पाली की भी परीक्षा तीन बजे तक छूट गई, जिससे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ और बढ़ गई। 
विज्ञापन

7 of 8
रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार - फोटो : अमर उजाला
चलाईं गईं चार विशेष ट्रेनें
भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने चार विशेष ट्रेनें चलाईं, जो वाराणसी सिटी से बलिया के लिए रात 10:45 बजे, वाराणसी सिटी से देवरिया सदर और वाराणसी सिटी से गोरखपुर के लिए रात 11:30 बजे ट्रेन भेजी गई। वहीं, रात 10:30 बजे वाराणसी से प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए लखनऊ के लिए विशेष ट्रेन चलाई गई। 16 अक्तूबर को गाड़ी संख्या 04277 वाराणसी जंक्शन से लखनऊ के लिए रात 12:30 बजे चलाई जाएगी। 
विज्ञापन

8 of 8
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज के कैंट बस स्टेशन से बलिया और रायबरेली के लिए 50-50 व प्रयागराज के लिए 20 अतिरिक्त बसें चलानी पड़ी। जबकि अन्य रूटों पर भीड़ के हिसाब से बसें संचालित कराई गईं। बावजूद इसके 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें