फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले अभिनव को पीटा... फिर आदित्य को चाकू से गोदा; पानी की बोतल में छिपाकर लाया था चाकू; नमन ने बताई कहानी

Tue, 19 Aug 2025 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

वारदात की जानकारी होते ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल के जिम्मेदार ठीक से बात तक नहीं करते हैं। वह स्कूल प्रशासन को भी घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
1 of 10
ghazipur murder - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में सनबीम स्कूल महराजगंज के छात्र नमन जायसवाल ने स्कूल की व्यवस्था को ही कटघरे में खड़ा दिया है। नमन का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में मीडिया कर्मियों से बातचीत में नमन ने बताया कि वह, अभिनव और आदित्य दोस्त हैं। 

सोमवार की सुबह स्कूल के बाहर 10-12 लोगों ने अभिनव की पिटाई की थी। इसी को लेकर स्कूल में अभिनव और मुख्य आरोपी के बीच बहस हो गई। इसी दौरान वहां पहुंचे शिक्षक ने दोनों को डांट-फटकार कर वहां से हटवा दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 10
आदित्य वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद बाथरूम में आरोपी और उसका साथी आए और हम तीनों पर हमला कर दिए। नमन के बताया कि आरोपियों में एक के हाथ में फाइटर (लोहे का काटानुमा पंजा) तो दूसरे के हाथ में चाकू था। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने मुझसे से भी कहा बाबू एक्सीडेंट बताना, क्योंकि स्कूल की बदनामी होगी। 

 
विज्ञापन

3 of 10
बेटे आदित्य की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के पास गुमशुम बैठे पिता शिवजी वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने बताया कि आरोपी का कई बार अन्य लड़कों से भी झगड़ा हो चुका है। 14 अप्रैल को दूसरे छात्र से भी आरोपी की मारपीट हुई थी। शिकायत के बाद भी आरोपी छात्र को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। 
 

4 of 10
फ्रीजर में रखे बेटे के शव को देखते शिवजी वर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल प्रबंधन सब जानते हुए भी नहीं कर रहा है कोई कार्रवाई
यही नहीं, आशू नाम के एक बाहरी लड़के का भी नाम लिया और आरोप लगाया कि वह अक्सर आता है और स्कूल के बाहर जब बस लगती है तो मारपीट कर चला जाता है। स्कूल प्रबंधन ये सब जानते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 10
छात्र की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे एएसपी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पानी की बोतल में छिपाकर लाया था चाकू
गाजीपुर में सनबीम स्कूल के निदेशक नवीन सिंह का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद तीन दिन स्कूल बंद था। कुछ छात्र अपने बयान में बता रहे, आरोपी छात्र पानी की बोतल में छोटा चाकू छिपाकर बैग में रखकर आया था और वारदात को अंजाम दिया।

 
विज्ञापन

6 of 10
छात्र की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस के सामने जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल के निदेशक के मुताबिक, स्कूल में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेटल डिटेक्टर मशीन और हैंडलर से भी जांच की जाती है। छात्रों की तलाशी भी ली जाती है। सीबीएसई के सभी मानकों का ध्यान दिया जाता है। तीन दिन बाद स्कूल खुला था और दोपहर में जांच कराने की तैयारी थी। 

 
विज्ञापन

7 of 10
फ्रीजर में छात्र आदित्य शव देखने के बाद रोते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी को भनक तक नहीं थी कि स्कूल में ऐसी वारदात हो सकती है। मृत छात्र, घायल और आरोपी छात्रों की गतिविधियां भी ऐसी नहीं थीं। आदित्य वर्मा पढ़ने में अच्छा था। निदेशक का दावा है कि छात्रों में किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन के पास नहीं पहुंची थी। वे खुद ही घटना को लेकर हैरान हैं।
 

8 of 10
स्कूल में छात्र की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता बोले, स्कूल की लापरवाही से घटना, अब मामला दबा रहा-गाजीपुर। छात्र आदित्य वर्मा के पिता शिवजी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन की घोर लापरवाही से यह घटना हुई। उनका कहना था कि हम सुविधा और अच्छी शिक्षा के लिए ही बच्चे को वहां भेजा था, लेकिन उनकी लापरवाही से इतनी बड़ी वारदात हो गई। 

 

9 of 10
ghazipur murder - फोटो : अमर उजाला
अब स्कूल प्रशासन मामले को दबाने में जुटा है। वहीं, इस घटनाक्रम को लेकर अन्य अभिभावक भी गुस्से में हैं। कुछ अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर मोटी फीस लेने और सुविधा न देने का आरोप लगाया है।वारदात की जानकारी होते ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल के जिम्मेदार ठीक से बात तक नहीं करते हैं। वह स्कूल प्रशासन को भी घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

10 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में कक्षा 9 के छात्र ने किया साथी का कत्ल
गाजीपुर के शहर कोतवाली इलाके के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार की सुबह 10 बजे कक्षा नौ के छात्र ने फल काटने वाले चाकू से हमला कर दसवीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या कर दी। चाकूबाजी में आरोपी सहित तीन छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वारदात स्थल से चाकू बरामद किया है। जो आरोपी छात्र पानी की बोतल में छिपाकर लाया था। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। पुलिस वारदात की असली वजह तलाशने में जुटी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था, लेकिन विवाद की वजह क्या थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें