फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्हनी उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, इन उम्मीदवारों की किस्मत पेटी में होगी बंद

Tue, 03 Nov 2020 10:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 7
मल्हनी विधान सभा उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव शुरू हो गया है। मंगलवार की सुबह सात बजे से कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए प्रशासन ने मतदान शुरू करा दिया। मतदाता लाइन लगाकर मतदान कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए तीन-तीन अर्ध सैनिक बल और पीएसी की कंपनियां साथ ही 3500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 7
मनोज सिंह, भाजपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
मल्हनी सीट से 16 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। रविवार को चुनाव-प्रचार थम गया। सबसे ज्यादा नजरें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह पर होंगी।
विज्ञापन

3 of 7
राकेश मिश्रा, कांग्रेस प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा से मनोज सिंह, बसपा से जयप्रकाश दुबे, कांग्रेस से राकेश मिश्रा, सपा से लकी यादव और निर्दलीय उम्मीदवार और बाहुबली धनंजय सिंह की किस्मत दांव पर लगी है। सभी ने चुनाव-प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

4 of 7
जयप्रकाश दुबे, बसपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में 3.62 लाख मतदाता हैं। 238 केंद्रों के अतंर्गत बने 554 बूथों पर वोट पड़ रहे हैं। मतदान के लिए 554 कंट्रोल यूनिट, 1108 बैलेट यूनिट, 554 वीवी पैट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा 222 कंट्रोल यूनिट और 444 बैलेट यूनिट व 277 वीवी पैट को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

5 of 7
लकी यादव, सपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा क्षेत्र को छह जोन, 22 सेक्टर में बांटा गया है। कुल 71 केंद्र क्रिटिकल हैं। यहां पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी के जवानों ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला है। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को मंडी समिति परिसर के स्ट्रांग रूम में सेक्टर वार में बने काउंटर के माध्यम से ही जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम :
क्रिटिकल बूथों के अलावा अन्य बूथों पर एक दरोगा और दो सिपाही और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। पीएसी और अर्ध सैनिक बल को मिलाकर उड़न दस्ते भी बनाए गए हैं, जो हर 15 से 20 मिनट में बूथों के चक्कर काट रहे हैं। एसपी और डीएम खुद क्षेत्र में रहकर पूरी सुरक्षा-व्यवस्था पर निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वोटिंग की तैयारियां शुरू। - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा दो अपर पुलिस अधीक्षक, नौ सीओ की तैनाती की गई है। इसमें छह सीओ जिले के और तीन बाहर के सुरक्षा व्यवस्था में लगाए हैं। 3500 पुलिस फोर्स में 185 उप निरीक्षक और 241 होमगार्ड बाहर जिले से आए हैं। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि चुनाव के 24 घंटे पहले ही मल्हनी की सीमा को सील कर दिया गया है। इसके लिए 21 स्थानों बर बैरियर लगा दिए गए हैं। सभी बैरियर पर दरोगा और चार सिपाही की तैनाती कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें