फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के रिजल्ट होने वाले हैं जारी, सब्जेक्ट स्ट्रीम चुनने को लेकर हैं कंफ्यूज तो पढ़ें ये खबर

Mon, 22 Apr 2019 09:57 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकते हैं। कॉपियों का मूल्यांकन मार्च में पूरा होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यूपी बोर्ड की ओर से इसी सप्ताह 20 अप्रैल तक तिथि की घोषणा भी की जा सकती है और 30 तक परिणाम जारी होने की संभावना है। कक्षा 10वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि वो असमंजस में है कि कक्षा 11 में किस सब्जेक्ट स्ट्रीम का चयन करें। पढ़े आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 8
डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया किडीआईओएस डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि परिणाम की तिथि परिषद की ओर से जारी की जानी है। संभावना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परिणाम आ जाएं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 में शामिल सभी परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जिसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • upresults.nic.in 
  • upmsp.edu.in
विज्ञापन

3 of 8
यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से परीक्षा परिणाम की तिथि इसी महीने घोषित किए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से 2018 में 29 अप्रैल को परिणाम की घोषणा की गई थी।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी बोर्ड का परिणाम को लेकर 12वीं से ज्यादा 10वीं के छात्र परेशान हैं। 10वीं के छात्रों का परेशान होना भी लाजमी है, क्योंकि बच्चों के लिए 10वीं का परिणाम जीवन का पहला बोर्ड रिजल्ट होता है। ऊपर से विषयों के चयन को लेकर बच्चे असमंजस में रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
करियर काउंसलर डॉ. अनिल द्विवेदी ने बताया कि ज्यादातर 10वीं के छात्र कक्षा 11 में वही विषय लेते हैं, जिसमें उनके अंक सबसे अच्छे आते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसे फैसला लेना बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 8
डॉ. अनिल ने बताया कि कभी-कभी बच्चे अपने पसंदीदा विषय में ज्यादा अंक नहीं ला पाते हैं और जिस विषय में ज्यादा रूचि नहीं होती है उसमें अधिक अंक पा जाते हैं। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि छात्र वो विषय चुन ले जिसमें उसका अंक अच्छा आया है। बच्चों को सबजेक्ट स्ट्रीम का चयन हमेशा अपनी रूचि के आधार पर करना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
डॉ. अनिल ने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को उनके मनमुताबिक सबजेक्ट स्ट्रीम चुनने की स्वतंत्रता दें। अपनी मर्जी ना थोपें। अगर आपके बच्चे को आर्ट स्ट्रीम में जाना है तो उस पर साइंस स्ट्रीम लेने के लिए दबाव ना बनाएं। बच्चे अपने पसंदीदा सबजेक्ट स्ट्रीम में अपने करियर को बेहतर मुकाम पर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
करियर काउंसलर डॉ. अनिल द्विवेदी ने कहा कि अगर छात्र असमंजस में हो तो अपने स्कूल के अध्यापकों से सलाह ले सकते हैं। एक अध्यापक अपने छात्र में विषय की कमियों और मजबूती को बखूबी जानता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें