फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 2019: जल्द घोषित होंगे परिणाम, आपके बच्चे ने दी है परीक्षा तो पढ़ें ये खबर

Mon, 22 Apr 2019 09:56 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
यूपी बोर्ड
यूपी बोर्ड परीक्षा को खत्म हुए एक माह से अधिक हो गए। परीक्षार्थियों के कॉपियों का मूल्यांकन भी मार्च में पूरा कर लिया गया। अब छात्रों को इंतजार है तो बस परिणाम घोषित होने का। तो बहुत जल्द आपका इंतजार खत्म होने वाला है। पढ़े आगे की स्लाइड्स में...

UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन

2 of 9
up board 2019
डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम अपलोड किया जा रहा है। अप्रैल के अंत में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 में शामिल सभी परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जिसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • upresults.nic.in 
  • upmsp.edu.in
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी टेंशन हो जाती है। क्योंकि, बोर्ड परीक्षा को परिजन और छात्र अपने भविष्य और आगे के कॅरियर से जोड़कर देखते हैं। ऐसी स्थिति में अभिभावकों की जिम्मेदारी अपने बच्चों के प्रति बढ़ जाती है। अभिभावकों के लिए सबसे जरूरी है कि वे मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग से अपने बच्चे को तनाव में जाने से बचा सकते हैं। 

4 of 9
मनोवैज्ञानिक डॉ. अजय तिवारी कहते हैं कि परीक्षा के परिणाम को लेकर जितना परीक्षार्थी परेशान रहते हैं, उससे कहीं ज्यादा अभिभावक चिंतित रहते हैं। यही बच्चों के तनाव की असल वजह भी बनती है। अभिभावकों को समझना चाहिए कि ये बच्चे की परीक्षा का रिजल्ट है, उसके जीवन का नहीं। उन पर रिजल्ट को लेकर किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाएं। 
विज्ञापन

5 of 9
डॉ. अजय ने सलाह दी कि अभिभावक बच्चों के रिजल्ट को लेकर उत्साहित हों, उत्तेजना न दिखाएं। अभिभावकों को ये समझना होगा कि वे अपने बच्चे की तुलना किसी दूसरे बच्चे से ना करें। हर बच्चे की अपनी क्षमता होती है और आपको अपने बच्चे पर भरोसा करना होगा कि उसने अपनी क्षमता के अनुसार अंक प्राप्त किए हैं। 

UP Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन

6 of 9
अगर आपके बच्चे का परिणाम अच्छा है तो उसे शाबाशी दें, प्रोत्साहित करें। अगर परिणाम खराब आया है तो अभिभावक को खुद रिजल्ट को स्वीकारना चाहिए। इसके साथ ही बच्चे को समझाएं और कम अंकों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद अगले साल और मेहनत के साथ तैयारी करने के लिए बच्चे का मनोबल बढ़ाएं। 
विज्ञापन

7 of 9
मनोवैज्ञानिक का मानना है कि बालमन बहुत भावुक होता है। आजकल बच्चे हर चीज को भावनाओं पर ले लेते हैं। ऐसे में अभिभावक रिजल्ट को लेकर न खुद तनाव में रहें ना उन्हें लेने दें। प्रेम से समझाएं और हो सके तो रिजल्ट वाले दिन अपने बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। 

8 of 9
डॉ. अजय ने कहा कि अभिभावकों को समझना होगा कि हाईस्कूल के रिजल्ट का करियर पर उतना असर नहीं होता जितना इंटरमीडिएट का होता है। इसलिए अगर आपका बच्चा हाईस्कूल में है तो उस पर रिजल्ट को लेकर बिल्कुल दबाव ना बनाएं। 

UP Board परिणाम जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन

9 of 9
कम अंक का मतलब यह कतई नहीं कि आपका बच्चा कमतर है। बस जरूरत है उसे सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की। अगर रिजल्ट अच्छा नहीं है तो अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वो बच्चों को प्यार से समझाएं। साथ ही रिजल्ट खराब आने पर अपने बच्चे की बात ध्यान से सुनें और उसे समझें। बच्चे पर बिल्कुल ना चिल्लाएं। क्योंकि आपके चिल्लाने से रिजल्ट बेहतर नहीं हो जाएगा, लेकिन आपके बच्चे की भावनाएं जरूर आहत हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें