फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही दिखी अव्यवस्था, तीसरी आंख ने भी दिया धोखा

Fri, 08 Feb 2019 10:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (High school) व इंटरमीडिएट (intermediate) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पूर्वांचल में पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक हुई, लेकिन कुछ जिलों में परीक्षा के दौरान थोड़ी अव्यवस्थाएं भी रहीं। हर जिले के आला अधिकारी बेहद सतर्क थे। वहीं, परीक्षा के पहले दिन किसी बड़े विषय की परीक्षा ना होने से गहमागहमी कम रही। देखें आगे की स्लाइड्स...
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
बलिया जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गायन-संगीत और काष्ठ कला की परीक्षा संपन्न हुई। कम रुचि के विषयों की परीक्षा के कारण परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही। वहीं, मऊ जिले में परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत गायन, इंटर काष्ठ कला, ग्रंथ शिल्प, सिलाई में 77 के सापेक्ष 69 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर में परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में कुल 33 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और सभी परीक्षा में सम्मिलित हुए। उधर, आजमगढ़ में परीक्षा कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई। लेकिन कई सेंटरों पर सीसी टीवी व वायस रिकार्डर काम नहीं करने की भी सूचना मिली। वहीं आधा दर्जन से अधिक स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने निर्धारित सेंटरों पर नहीं पहुंचे थे। 

4 of 7
- फोटो : amar ujala
सोनभद्र में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू हुई। यहां पर सभी केंद्रों पर पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट तैनात थे। इनके अलावा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। लेकिन पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार भी कर दिया। उनके स्थान पर शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने ड्यूटी की।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
जौनपुर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। हाईस्कूल परीक्षा में सिलाई के 20 और संगीत गायन के 355 छात्रों सहित 375 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें 24 अनुपस्थित रहे। यहां पर 28 केंद्रों पर परीक्षा हुई और 24 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। बीआरपी कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक को अनियमियतता के चलते हटा दिया गया।   
 
विज्ञापन

6 of 7
exam - फोटो : amar ujala
भदोही में पहले दिन सुबह की पाली में तीन केंद्रों पर केवल 60 और शाम की पाली में 43 केंद्रों पर 2000 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा का जायजा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
मिर्जापुर में हाईस्कूल की संगीत गायन की परीक्षा नौ केंद्रों पर रही। इसमें 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रश्नपत्र का लिफाफा खोलने के पहले लिफ़ाफ़े पर साइन करने के बाद प्रश्नपत्र वितरित किया गया। डीआइओएस व अन्य ने केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, चंदौली में भी परीक्षा का पहला दिन शांति से बीत गया। परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों ने भ्रमण कर हाल जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें