फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तमंत्री की अनदेखी तस्वीरें: हाथ में गंगाजल लेकर बाबा के दरबार, तो वहीं BHU में छात्रों संग खिंचवाई फोटो

Sun, 04 Dec 2022 05:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वित्तमंत्री ने रविवार सुबह बीएचयू में चल रहे काशी तमिल संगमम के सांस्कृतिक कार्यक्रम शिरकत की फिर छात्रों से संवाद किया। इस बीच छात्रों ने वित्तमंत्री से कई सवाल किए। छात्रों ने पूछा, आखिर डॉलर के मुकाबले रुपया क्यों गिर रहा है तो वित्तमंत्री ने बड़ा ही सटीक जवाब दिया। वित्तमंत्री ने कहा- रूपया गिर नहीं रहा है, ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
1 of 7
वाराणसी में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वाराणसी दौरे पर हैं। वित्तमंत्री शुक्रवार को काशी पहुंचीं। शनिवार सुबह वित्तमंत्री गोदौलिया स्थित नाटकोट्टई गई वहां लगभग डेढ़ घंटे रहीं। 
विज्ञापन

2 of 7
हाथ में गंगा जल लेकर बाबा दरबार को पहुंचीं वित्तमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
वहां से पैदल ही नाट कोट की आरती के साथ हाथ में गंगा जल लेकर बाबा दरबार को पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 7
मंदिर अर्चक टेक नारायण व नीरज पांडे ने दर्शन पूजन करवाया। - फोटो : अमर उजाला
बाहर आने पर बाबा को नमन कर विशालाक्षी मंदिर गईं। फिर बाबा धाम देखा। श्री विशालाक्षी मंदिर, श्री कुमारस्वामी मठ, काशी नाटकोट्म क्षत्रम, श्री चक्रलिंगेश्वर मठ और शिव मठ का भ्रमण किया।

4 of 7
काशी पहुंचीं वित्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही वह हनुमान घाट और दशाश्वमेध घाट सहित शहर के कुछ महत्वपूर्ण घाटों का भी भ्रमण किया और गंगा नदी में नौकायन किया। 
विज्ञापन

5 of 7
छात्रों के साथ तस्वीर खिंचवाती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वित्तमंत्री ने रविवार सुबह बीएचयू में चल रहे काशी तमिल संगमम के सांस्कृतिक कार्यक्रम शिरकत की फिर छात्रों से संवाद किया। इस बीच छात्रों ने वित्तमंत्री से कई सवाल किए। 
विज्ञापन

6 of 7
बाबा के दरबार निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने पूछा, आखिर डॉलर के मुकाबले रुपया क्यों गिर रहा है तो वित्तमंत्री ने बड़ा ही सटीक जवाब दिया। वित्तमंत्री ने कहा- रूपया गिर नहीं रहा है, ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाराणसी में वित्तमंत्री - फोटो : अमर उजाला
हम केवल डॉलर से रुपए की तुलना कर रहे हैं। विश्व की दूसरी मुद्राओं से तुलना करने पर आपको पता चलेगा कि रुपया गिर नहीं रहा है। संवाद के बाद वित्तमंत्री ने छात्रों के साथ फोटो भी खिंचवाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें