फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठा प्रयोगः बनारस में दिव्यांगों ने संभाली यातायात व्यवस्था, मदद को आगे आए और भी लोग

Wed, 07 Feb 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
divyang - फोटो : अमर उजाला
अब तक आपने शहर के चौराहों और सड़कों पर यातायात पुलिस या यूपी पुलिस के जवानों को यातायात संचालन करते देखा होगा लेकिन मंगलवार को वाराणसी में कुछ अलग ही नजारा दिखा। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक गोदौलिया चौराहे पर दिव्यांगों ने यातायात व्यवस्था संभाली। वाराणसी शहर की ध्वस्त यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यह अनूठा प्रयोग किया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें..


 
विज्ञापन

2 of 6
divyang - फोटो : अमर उजाला
हमारा पैर तो भगवान ने छीन लिया और आप ऐसा क्यों बनना चाहते हैं? घर पर आपके बच्चे आपका इंतजार कर रहे हैं, धीरे चलिए और सुरक्षित रहिए। मंगलवार को वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर कानपुर से आए पांच दिव्यांगों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दे रहे थे। उनका कहना था कि उन्होंने तो जो खोना था खो दिया है, आगे कोई हमारे में जैसा न बने। 

 
विज्ञापन

3 of 6
divyang - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, वाराणसी शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। पुलिस दिव्यांगों की मदद से यातायात व्यवस्था को सुलभ बनाने के साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगी। मंगलवार को गोदौलिया चौराहे से इसकी शुरूआत हुई। कानपुर से आए पांच दिव्यांगों ने मंगलवार को गोदौलिया पर करीब चार घंटे तक यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालन करने में मदद की। 

 

4 of 6
divyang - फोटो : अमर उजाला
उन्हें लाउड हेलर, सीटी आदि चीजें दी गई थीं। उनके साथ सीओ यातायात राकेश नायक समेत यातायात पुलिसकर्मी मौजूद थे। आने वाले दिनों में 50 दिव्यांगों को अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई जाएगी।  सीओ यातायात की पहल पर कानपुर निवासी राम कुमार गुप्ता, जगत सिंह, गंगा सागर, आलोक कुमार और उमाकांत सोमवार की शाम वाराणसी पहुंच गए थे। ये सभी मंगलवार की सुबह 11 बजे  राकेश नायक के साथ गोदौलिया पहुंचे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
divyang - फोटो : अमर उजाला
सभी को ट्रैफिक ब्रिगेड की यूनिफार्म उपलब्ध कराई गई थी। सभी को चौराहे के आसपास खड़ा किया गया। जो भी गलत साइड से जाता दिखा दिव्यांग उन्हें रोककर समझाते और यातायात नियमों का पालन करने को कहते। पुलिस के साथ काम करने से दिव्यांगों का मनोबल भी बढ़ा हुआ था। लाउड हेलर के जरिए भी वो लोगों को यातायात नियमों के बारे में बता रहे थे।  पांच दिव्यांगों की मदद में दस स्थानीय दिव्यांग भी पहुंच गए। इसका असर भी देखने को मिला। गोदौलिया चौराहे पर मंगलवार को जाम नहीं लगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
divyang - फोटो : अमर उजाला
इस नई व्यवस्था से वाहनों से चेकिंग करने के नाम वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी लगाम लगेगी। राकेश नायक ने बताया कि  50 अन्य दिव्यांगों का प्रशिक्षण जल्द से शुरू होगा। ये 50 दिव्यांग भी पुलिस की मदद से शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद करेंगे। ट्रैफिक संभालने के साथ ही दिव्यांग लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश भी देंगे। बताया कि 40 दिव्यांगों का वेतन एक संस्था की निधि अग्रवाल और दस का जयपुरिया गेस्ट हाउस के लोग वहन करेंगे। एक दिव्यांग को महीने में दो हजार मानदेय और भोजन मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें