बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर मऊ सदर सीट से चुनावी मैदान में उतरे बाहुबली मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा इन दिनों सुर्खियों में है। मात्र 19 साल की उम्र में उमर अंसारी दिन रात अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इनकी सभाओं में काफी भीड़ भी जुट रही है। आगे की स्लाइड में जानें क्या करते हैं उमर और उनके शौक-
विज्ञापन
2 of 7
umar ansari
- फोटो : अमर उजाला
आमतौर पर 19 साल की अवस्था में युवा अपने करियर और खेलकूद पर ध्यान देते हैं। ऐसे में अगर कोई बेटा अपने पिता की राजनीतिक नैया को पार लगाने के लिए चुनावी कमान संभाले तो यह कोई आश्चर्य से कम नहीं है।
विज्ञापन
3 of 7
mukhtar ansari abbas ansari
- फोटो : अमर उजाला
इसे संभव कर दिखाया है मऊ सदर से बीते चार बार से लगातार विधायक और बसपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी ने। उमर अभी दिल्ली से अपनी स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।
4 of 7
umar ansari
- फोटो : अमर उजाला
भाई अब्बास अंसारी और पिता मुख्तार अंसारी के एक साथ चुनाव मैदान में होने के कारण मऊ सदर विधानसभा में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी उमर अंसारी ने संभाल रखी है। उमर प्रतिदिन कम से कम चार से पांच सभाएं करते हैं ।
विज्ञापन
5 of 7
umar ansari
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ-साथ वह जनसंपर्क भी कर रहे हैं। इस दौरान वो अपने पिता के पदचिन्हों पर ही चल रहे हैं। जब वे माइक को संभालते हैं तो मोंख्तार अंसारी की ही स्टाइल में वो सबसे पहले सबको सलाम करते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
umar ansari
- फोटो : अमर उजाला
उमर अंसारी राजनीति के मंझे खिलाड़ी की तरह अपने संबोधन में विपक्षियों पर जमकर बरसते हैं। साथ ही पिता की जीत के लिए लोगों से दुआ करने की भी दरखवास्त करते हैं। उमर अंसारी को अपने पिता और भाई की तरह ही निशानेबाजी का भी शौक है।
उमर अंसारी ने बताया कि उन्हें निशानेबाजी, किताबें पढ़ना, म्यूजिक, घड़ी और गाड़ियों का काफी शौक है। उमर को शिकार का बेहद शौक है। उमर को रॉक म्यूजिक काफी पसंद है। उन्हें पार्टियों का भी काफी शौक है।