फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्कार्पियो की टक्कर से गई दो सगे भाइयों की जान, गांव में मचा कोहराम

Sun, 05 Jan 2020 10:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
रोड पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं कार को कब्जे में ले लिया है। दो भाइयों की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

2 of 5
जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर पूर्व माद्यमिक विद्यालय के पास गाजीपुर के किसी शख्स की स्कार्पियो सगे भाइयों की बाइक से जा टकराई। वहीं, स्कार्पियों सवार एक महिला जख्मी बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
कप्तानगंज क्षेत्र के मठ गोविंद(मठिया) निवासी अरविंद राम(26) पुत्र राम प्रसाद दिल्ली में अजीविका के लिए काम करता था। उसे किसी तरह की बीमारी थी। रविवार को वो अपने छोटे भाई रोशन राम(19) के साथ बाइक से तहबरपुर थाना क्षेत्र के रैसिंगपुर इलाज के लिए जा रहा था।

4 of 5
पासीपुर नहर के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समीप सुबह सात बजे सामने से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। स्कार्पियो गाजीपुर के किसी शख्स की बताई जा रही है। इस दौरान रोशन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं, अरविंद ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। स्कापियों सवार एक महिला भी घायल हुई है। साथ में मौजूद उसे किसी एक अन्य वाहन से कहीं और ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें