फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की दो दिन की हड़ताल से पूर्वांचल में अरबों का कारोबार प्रभावित

Fri, 01 Jun 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
bank - फोटो : अमर उजाला
वेतन विसंगति सहित कई मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के हड़ताल के आह्वान पर दूसरे दिन गुरुवार को भी पूर्वांचल के सरकारी बैंकों के ताले नहीं खुले। वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में कर्मचारियों ने प्रमुख शाखाओं पर सरकार विरोधी नारेबाजी की और अपने हक के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.. 


 
विज्ञापन

2 of 5
bank strike


वाराणसी में स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, पीएनबी सहित अन्य सरकारी बैंकों में तालाबंदी कर अधिकारियों- कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
bank strike
कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रमुख शाखाओं पर सरकार विरोधी नारेबाजी की और अपने हक के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। चेकों की क्लीयरिंग और खातों में जमा निकासी न होने से अरबों का कारोबार ठप रहा। 

 

4 of 5
bank - फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट पर सुबह मानव शृंखला बनाकर पीएम के संसदीय कार्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान सभा कर सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की गई। दो दिन की बंदी से बैंकों में नौ अरब का कारोबार प्रभावित रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bank - फोटो : अमर उजाला
बैंक में जमा न होने से करीब 20 अरब रुपये बाजार में पड़े हैं। बलिया में दो दिनों में 200 करोड़, गाजीपुर में 200 करोड़, सोनभद्र में 70, मऊ में 140, आजमगढ़ में 240, जौनपुर में 500, भदोही 100 करोड़ और चंदौली में 400 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें