फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, आग और धमाकों से कई गांवों में दहशत

Sat, 11 Aug 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ जिले के कई गांव शुक्रवार की देर रात एक के बाद हुए एक कई धमाकों से दहल उठे। ट्रक पर करीब 400 एलपीजी सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर के बाद लगी आग ने शुक्रवार की रात विकराल रूप ले लिया। आग के चलते एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। यह घटना आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र की है। भयानक आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक साफ नजर आ रही थीं। घटना से अनजान लोगों ने जब धमाकों की आवाज सुनी और आग की लपटों को देखा तो उनकी रूह कांप गई। अनहोनी का डर उनके मन को घर कर गया। आगे की स्लाइड्स में देखें....
 
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 शुरुआती जानकारी के अनुसार सिलेंडर विस्फोट की वजह से लगभग एक दर्जन लोग झुलस गए। हादसे के बाद आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए जहां एक ओर फायर ब्रिगेड की टीम मशक्कत करती दिखीं, वहीं पुलिस टीम प्रभावित मार्ग पर यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट करती नजर आई।
 
विज्ञापन

3 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार ट्रक पर लगभग 400 भरे हुए एलपीजी सिलिंडर लदे थे। सिलिंडर से भरा ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था। करीब 11 बजे बरदह थाना क्षेत्र के पुरसड़ी गांव के बाद उसकी दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद गैस सिलिंडर लदे ट्रक में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। एक-एक कर सिलिंडर में धमाका होने लगा। 

4 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 धमाकों की आवाज आसपास के दर्जन भर गांवों आइमा, जिवली, उदियावा, मनिहा, भुइली, भदौरा, बारी, बिठार तक सुनी गई। आग के चलते लगभग दर्जन भर लोग झुलस गए। आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस से आसपास के अस्पतालों में भेजा गया। उधर, टक्कर के बाद दोनों वाहन आग में बुरी तरह जल गए। घंटे भर की मशक्कत के बाद रात करीब बारह बजे आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने नियंत्रण पाया। 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस बीच क्षेत्राधिकारी लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि आग पर नियंत्रण के लिए फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को लगाया गया है। फिलहाल आजमगढ़- जौनपुर मार्ग पर आवागमन बंद करने के साथ ही पूरी ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। बताया कि गैस सिलिंडर में रह-रहकर धमाका होने से बचाव एवं राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। हालांकि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हादसा बरदह बाज़ार से लगभग पांच सौ मीटर दूर हुआ। आसपास इक्का दुक्का मकान ही थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की खबर डायल 100 को दी। सूचना पर पहुंची डायल100 की टीम ने सबसे पहले आसपास के मकानों में रह रहे लोगों को वहां से बाहर निकाल उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा।
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
घटना में दोनों वाहनों के चालक और खलासी भी बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच एसपी ग्रामीण एनके सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगभग 45 रिहायशी घर हैं। इन घरों में रहने वालों को घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर ले जाया गया है।
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
घटना में दोनों वाहनों के चालक और खलासी भी बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच एसपी ग्रामीण एनके सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगभग 45 रिहायशी घर हैं। इन घरों में रहने वालों को घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें