फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के तीन युवकों की भदोही में मौत और तीन घायल, बिना बताए घर से घूमने निकले थे सभी

Sun, 21 Mar 2021 05:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
कार एक्सीडेंट में गई तीन की जान। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में वाराणसी के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। लालानगर टोल प्लाजा के पास शनिवार की देर रात खड़े कंटेनर में पीछे से तेज रफ्तार कार जा भिड़ी। इससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाते समय एक ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। तीनों मृतक वाराणसी के बड़ागांव (सीतापुर) के निवासी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
दीपू। - फोटो : अमर उजाला
हादसा, भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा के पास शनिवार की देर रात हुआ था। जहां खड़े कंटेनर में पीछे से कार भिड़ गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात लगभग साढ़े 11 बजे कार जैसे ही लाला नगर टोल प्लाजा के पास पहुंची, पहले से मेवात ढाबा के सामने खड़े कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी। इस दौरान गोलू (19), विकास गौतम(19) और तीसरा दीपू बेनबंसी(20) की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
विकास। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र निवासी छह युवक अपने घर वालों को बिना बताए कार से घूमने के लिए निकले थे, जिनकी कार भदोही जिले के लाला नगर टोल टैक्स के पास खड़े कंटेनर में टकरा गई। मृतक व घायलों के परिजनों ने बताया कि युवक बिना किसी सूचना के घर से शायद प्रयागराज के लिए निकले थे। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सीतापुर निवासी विकास गौतम के परिजनों ने देर रात तक वापस न आने पर उसके दोस्तों से पूछताछ की। वहीं, दूसरे मृतक गोलू कुमार के पिता मुन्नू ने बताया कि गोलू ने देर रात आने की बात कही थी लेकिन सुबह में लगभग तीन बजे फोन आया कि आपका बेटा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है।

4 of 5
गोलू। - फोटो : अमर उजाला
तीसरे मृतक दीपू के परिजनों ने बताया कि देर रात बड़ागांव पुलिस ने हमें दीपू के घायल होने की सूचना दी। वहीं घायलों में पिंकल उर्फ शैलेंद्र निवासी सीतापुर पेशे से चालक है। वह कार से सभी को साथ लेकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़ागांव निवासी प्रीतम सिंह (20) पुत्र अशोक सिंह भी बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। जो हादसे में घायल हो गया है। तीसरा घायल बड़ागांव बाजार निवासी दिलीप कन्नौजिया (23) वर्ष पुत्र नरेश कन्नौजिया है। जो स्टील की रेलिंग लगाने का काम करता है। दिलीप की बीते वर्ष ही शादी हुई थी, तीनो घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें