फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने ढाया कहरः सड़क हादसों में दो की मौत, दर्जन से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल

Thu, 21 Dec 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
मौसम में बदलाव के साथ ही शुरू हुए कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में जहां जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं हादसों से सड़कें लाल हो रही हैं। गुरुवार को कोहरे कारण पूर्वांचल में अलग अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स  में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर बाबूसराय के समीप गुरुवार को घने कोहरे के चलते एक के बाद एक चार वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इसमें चार लोग घायल हो गए। घटना से खलबली मच गई। एक घंटे से अधिक समय तक के लिए हाईवे पर जाम लगा रहा।

 
विज्ञापन

3 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले में एक स्कूल बसे की निजी बस से टक्कर हो गई।  हादसे में दर्जनभर स्कूली बच्चे घायल हो गए।  हादसे के बाद बच्चों को तत्काल उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया। घटना सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के देवकली पुल से 200 मीटर दूर पर घटी। स्कूल बस  होली क्रास पब्लिक स्कूल देइठना की थी। 
 

4 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के जलालपुर के पास प्राइवेट बस से सेंट जेवियर्स स्कूल की वैन की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। जिले के मुंगरा बादशाहपुर में  घने कोहरे के चलते ट्रक और ऑटो मे टक्कर हो गई जिससे छह ऑटोसवार घायल हो गए। 
 
विज्ञापन

5 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर के पुरजगीर गांव के समीप बुधवार की आधी रात खड़ी रोड रोलर से मारुति कार टकरा गई। हादसे में  दो लोगों की मौके पर ही मौत तथा दो लोग घायल हो गए। टक्कर लगते ही आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच कर थानाध्यक्ष चील्ह को घटना की जानकारी दी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां से एक को वाराणसी रेफर कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में बुधवार से शुरू हुआ कोहरे का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रात में कोहरे का असर कम जरूर रहा लेकिन गुरुवार सुबह छह बजे से कोहरा इतना घना हो गया कि 20 फीट की दूरी भी ठीक से दिखाई नहीं दे रही ती। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा कम वाहन दिखे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें