फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यावासिनी की शरण में पहुंचे तेजप्रताप यादव, परिवार की सुख-शांति के लिए कराया अनुष्ठान

Sat, 10 Nov 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव के परिवार के सुख-शांति व खुशहाली के लिए विंध्याचल में चल रहा 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान गुरुवार की रात को समाप्त हुआ। मालूम हो कि इन दिनों तेज प्रताप यादव के तलाक का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन

2 of 6
tez pratap

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के पुरोहित राज मिश्रा ने परिवार के सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी प्रकार के कल्याण के लिए 11 पंडितों के द्वारा 11 दिनों तक एक विशेष अनुष्ठान कराया, जिसकी पूर्णाहुति गुरुवार की रात को की गई। 

 
विज्ञापन

3 of 6
tez pratap yadav
मिर्जापुर के राज्याधिकारी तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा ने बताया कि वह अपने यजमान को यजमान ही नहीं बल्कि अपने परिवार से भी बढ़कर मानते हैं और उनकी खुशी के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए पीछे नहीं हटते हैं।

 

4 of 6
tej pratap - फोटो : SELF
विवाह के छह माह बाद ही तेज प्रताप यादव ने न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल दी तो बिहार की सियासत फिर गरम हो गई।     बिहार की राजनीति में इन दिनों तेज प्रताप यादव के तलाक का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
तेज प्रताप ने तलाक की दी अर्जी
पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप का विवाह छह माह पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा यादव के पोती के साथ हुआ था। पिछले दिनों तेज प्रताप ने बेमेल जोड़ी बताते हुए न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की तो बिहार का सियासी पारा गरम हो गया। इससे उनके परिवार में अशांति बढ़ गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tej pratap Yadav - फोटो : ANI
 राज मिश्रा ने बताया कि तेज प्रताप से फोन पर वार्ता के बाद उनके ग्रह-नक्षत्रों की शांति और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना से मां विंध्यवासिनी के दरबार में  पूजा-पाठ, हवन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें