फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गंगा किनारे टेंट सिटी में गूंजेगी शहनाई, बैंड बाजा के साथ आएगी बरात, 13 को PM मोदी करेंगे लोकार्पण

Sat, 07 Jan 2023 05:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
टेंट सिटी के अंदर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गंगा के सुरम्य तट पर सज रही टेंट सिटी में शहनाई की गूंज के साथ बरात भी पहुंचेगी। सात जन्मों के बंधन के उत्सव के लिए बैंक्वेट हॉल बनकर तैयार हो गया है। इसमें एक हजार मेहमानों के कार्यक्रम के लिए पूरी व्यवस्था होगी। शादी समारोह सहित अन्य आयोजन के लिए बुकिंग करने पर टेंट सिटी में ही खानपान की व्यवस्था और सजावट आदि की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को ठहरने के लिए कॉटेज भी मुहैया कराया जाएगा।

13 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी को सभी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। थीम बेस्ड शादी व अन्य समारोह के आयोजन के लिए भी यहां बुकिंग शुरू कर दी गई है। अब तक 50 से ज्यादा लोग बैक्वेंट हॉल की बुकिंग के लिए पूछताछ कर चुके हैं। हालांकि बैक्वेंट हॉल की बुकिंग 13 जनवरी को उद्घाटन के बाद ही शुरू की जाएगी।  
विज्ञापन

2 of 5
टेंट सिटी के अंदर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, बैंक्वेट हॉल में खानपान के लिए पांच सितारा होटल की कैटरिंग की सुविधा होगी। इसके अलावा यहां साज-सज्जा सहित अन्य सुविधाओं के लिए अलग-अलग कंपनियों को जोड़ा गया है। बैंक्वेट हॉल की बुकिंग करने वालों को टेंट सिटी के कॉटेज भी दिए जाएंगे।


विज्ञापन

3 of 5
टेंट सिटी के अंदर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
गंगा तट के रमणीय माहौल में कांफ्रेंस और बैठकों के लिए टेंट सिटी में कांफ्रेंस हॉल भी बनाया गया है। इसमें सरकारी व गैर सरकारी संगठन व संस्थाएं अपने सेमिनार आदि का आयोजन कर सकती हैं। इसके लिए भी बुकिंग कराई जा सकती है। कांफ्रेंस हॉल में 150 से 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 15 जनवरी से इसकी सुविधा भी मिलने लगेगी। 

4 of 5
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला
निवान टेंट सिटी के प्रबंधक अमित गुप्ता ने कहा कि अब तक शादी व अन्य आयोजनों के लिए 50 से ज्यादा पूछताछ आ चुकी है। बैंक्वेंट हॉल की बुकिंग जल्द शुरू होगी। कांफ्रेंस हाल की बुकिंग के लिए भी लोग संपर्क कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टेंट सिटी के अंदर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि  कांफ्रेंस हॉल को हम लोगों ने देखा है। सरकारी कांफ्रेंस के आयोजन पर भी विचार कर रहे हैं। गैर सरकारी संस्थाएं व संगठन भी आयोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें