वाराणसी में गंगा पास टेंट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
रेती में बस रही टेंट सिटी को सभी सुविधाओं से युक्त करने के लिए अस्पताल, फायर स्टेशन, पुलिस चौकी सहित आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी संसाधनों से लैस किया जाएगा। टेंट सिटी परिसर में ही एक कॉटेज में दमकल, जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान 24 घंटे मौजूद रहेंगे। टेंट सिटी के उद्घाटन से पहले बुधवार को मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा व पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने शहरी सुविधा से जुड़े सभी विभागों के प्रमुखों के साथ गंगा पार में सज रहे तंबुओं के शहर का निरीक्षण किया।