फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Tamil Sangamam 3.0: नमो घाट पर तमिल कलाकारों ने मोहा मन, तस्वीरों में देखें- मनमोहक नजारा

Thu, 20 Feb 2025 03:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी तमिल संगमम 3.0 के तहत नमो घाट पर तमिल कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं हनुमान घाट पर स्नान-ध्यान हुआ। 
विज्ञापन
1 of 6
काशी तमिल संगमम 3.0 - फोटो : अभिषेक पाठक
काशी तमिल संगमम 3.0 के बिजनेस ग्रुप ने नौगढ़ पहाड़ी पर तमिलनाडु जैसे पवन ऊर्जा की यूनिट बनाने पर चर्चा की। वहीं, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के बीच हथकरघा और वस्त्र उद्योगों को स्थापित करने की संभावनाओं को टटोला गया। बीएचयू में ओंकारनाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित संवाद के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने तमिलनाडु में पार्टनरशिप बिजनेस की संभावनाएं तलाशने की घोषणा भी की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
काशी तमिल संगमम 3.0 - फोटो : अभिषेक पाठक
बीएचयू के स्टार्टअप और पूर्वांचल के व्यापारिक संगठनों की बैठक हुई। संगमम के एकेडमिक कार्यक्रम के दौरान बीएचयू पहुंचे डेलीगेशन ने प्रोफेसरों और उद्यमियों से चर्चा की। प्रबंधन अध्ययन संस्थान की डॉ. दीपिका कौर ने कहा कि भारत में एमएसएमई क्षेत्र में 5.93 करोड़ पंजीकरण हुए हैं। इससे 25 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है और यह देश के कुल निर्यात में 45 फीसदी का योगदान देता है। 
विज्ञापन

3 of 6
काशी तमिल संगमम 3.0 - फोटो : अभिषेक पाठक
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि तमिलनाडु में उन्नत पवन ऊर्जा की तर्ज पर यूपी के पहाड़ी और नौगढ़ क्षेत्र इस तकनीक से काफी बिजली बनाई जा सकती है। उनका दल जल्द ही उद्योग व्यापार की संभावनाओं को तलाशने के लिए तमिलनाडु का दौरा करेगा।

4 of 6
काशी तमिल संगमम 3.0 - फोटो : अभिषेक पाठक
काशी तमिलनाडु के चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरई, सेलम, कुम्भाकोणाम शहरों को काला पंखा बेचा जाता है। वहीं, कोयंबटूर से सबमर्सिबल और मोनो ब्लॉक पंप काशी में आता है। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, एसआईए के महासचिव नीरज पारीक, मनीष कटारिया, गौरव गुप्ता ने भी विचार रखे। प्रबंधन अध्ययन संस्थान के प्रो. सुभाष प्रताप सिंह ने बीएचयू में विकसित कई कंपनियां मंदिरों से निकले फूलों को री-साइकिल कर इको-फ्रेंडली उत्पाद बनाती है। आईआईटी-बीएचयू में 41 स्टार्टअप बन चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
काशी तमिल संगमम 3.0 - फोटो : अभिषेक पाठक
डीएम ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत
जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने तमिलनाडु से आए पेशेवर और उद्यमी समूह के लोगों का तिलक और फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। स्टेशन पर स्वागत में ढोल नगाड़े भी बजाए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काशी तमिल संगमम 3.0 - फोटो : अभिषेक पाठक
4 दिन में बिकीं 200 तमिल किताबें
नमो घाट पर लगी पुस्तक प्रदर्शनी में अब तक हिंदी और अंग्रेजी से तमिल सिखाने वाली 200 से अधिक पुस्तकें चार दिन में बिक चुकी हैं। उत्तर भारत के छात्र दक्षिण के महाकवि और साहित्यकारों के अलावा वहां की भाषा की किताबों को खरीद रहे हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारी ने बताया कि इस आयोजन में ये स्टॉल छात्र छात्राओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें