मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की।
विज्ञापन
1 of 6
मुख्तार के बेटे उमर के रिसेप्शन में शामिल हुए विधायक सुधाकर सिंह(फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार की सुबह निधन हो गया है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली। सपा विधायक के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह के निधन पर दुख जताया है। 67 साल की उम्र में सुधाकर सिंह का निधन हुआ। शुरुआती जानकारी मिली है कि 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
2 of 6
मुख्तार के बेटे उमर के रिसेप्शन में शामिल हुए विधायक सुधाकर सिंह(फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
विधायक सुधाकर सिंह को थी हार्ट की समस्या
उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह को हार्ट की समस्या थी। 2022 में पेसमेकर लगा था। उन्होंने बताया कि मुख्तार अंसारी के बेटे और सदर विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए यह दिल्ली गए थे।
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के रिसेप्शन पार्टी में सुधाकर सिंह
- फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
दिल्ली एयरपोर्ट पर बिगड़ी थी विधायक की तबीयत
जहां वापसी के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर विधायक की तबीयत खराब हो गई, इन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर वाराणसी पहुंचने पर तबीयत बेहद खराब हो गई। आनन-फानन उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते लखनऊ मेदांता के लिए रेफर कर दिया था।
4 of 6
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के रिसेप्शन पार्टी में सुधाकर सिंह
- फोटो : Facebook/Sudhakar-Singh
मंगलवार को सुधाकर सिंह को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
5 of 6
अस्पताल पहुंचे अखिलेश सिंह यादव
- फोटो : एक्स- @yadavakhilesh
सुधाकर सिंह हाल ही में हुए उपचुनाव में अपनी जीत के कारण काफी चर्चा में थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को एक बड़े अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी थी। सुधाकर सिंह की कद्दावर नेताओं में गिनती होती थी। वह मूल रूप से घोसी के रहने वाले थे।
अस्पताल पहुंचे अखिलेश सिंह यादव
- फोटो : एक्स- @yadavakhilesh
सुधाकर सिंह के निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचकर सुधाकर सिंह के बेटे को संभाला। साथ ही सुधाकर सिंह के निधन पर दुख जताया।