बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘सृष्टि 2018’ के अंतिम दिन भावी कृषि वैज्ञानिकों पर मस्ती का रंग छाया नजर आया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच दर्शक दीर्घा में बैठे छात्र भी खूब थिरके। प्रतिभागियों ने कैटवाक व डांस से सबको मोहित कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
bhu fest
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में ‘झनक प्रीत की सर पे ओढ़ कर घूमर-घूमर घूमे, ढोला वाले ठाठ घूमर-घूमर घूमे रे’ गीत पर जो धमाल हुआ कि मंच से दर्शक दीर्घा तक मस्ती छा गई।
विज्ञापन
3 of 8
bhu fest
- फोटो : अमर उजाला
फिर बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी, आचा नच ले, नच ले मेरे यार तू नच ले जैसे गीतों पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुतियां हुईं।
4 of 8
bhu fest
- फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति गीतों से माहौल में देश प्रेम का रंग घोला। गीत-संगीत के बीच प्रतिभागी जब रैंप पर कैटवॉक के लिए उतरे तो आयोजन की रौनक में चार चांद लग गए।
विज्ञापन
5 of 8
bhu fest
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक महोत्सव के आखिरी दिन विद्यार्थियों में गजब का उत्साह रहा। सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चले कार्यक्रमों के दौरान स्वतंत्रता भवन सभागार खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
6 of 8
bhu fest
- फोटो : अमर उजाला
छात्र सलाहकार प्रो. कल्याण घड़ेई के निर्देशन में एकल-समूह नृत्य प्रतियोगिता में पल्लो लटके रे मारो पल्लो लटके, आयो रे आयो रे आयारे मारो ढोलना, आजा नच ले-नच ले-मेरे यार तू नच ले, हाय रे मेरा घाघरा, बदरी की दुल्हनिया जैसे गीतों पर छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
7 of 8
bhu fest
- फोटो : अमर उजाला
संस्थान के निदेशक प्रो ए वैशंपायन ने भी अपनी कविता की प्रस्तुति कर सभी को भाव विभोर कर दिया। कैटवॉक में वैसे तो प्रतिभागियों ने अलग-अलग अंदाज में जलवा बिखेरा लेकिन बनारसी अंदाज में उनका कैटवॉक सबके आकर्षण का केंद्र रहा। बनारस के कई रंग एक साथ नजर आए।
सभी धर्मों के लोगों की एक जुटता, बनारसी पान, घाट की मस्ती, देशी-विदेशी पर्यटकों के काशी आगमन जैसे तमाम रंग इसमें समाहित रहे। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को रविवार को पुरस्कृत किया जाएगा।