फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: एथलेटिक मीट..1240 स्कूलों के 5 हजार खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, ऊंची कूद में दम; पढ़ें खबरें

Sun, 14 Sep 2025 03:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में एथलेटिक, हैंडबाॅल, कबड्डी के साथ कई खेलों के आयोजन हो रहे हैं। इनमें खिलाड़ी अपना शानदान प्रदर्शन कर रहे हैं। इन्हें सम्मान के साथ प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 8
प्रतियोगिता में कूदती खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
संत अतुलांनद कॉन्वेंट स्कूल की मेजबानी में पांच दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक मीट सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खत्म हुआ। देवाक भूषण 949 अंक और बालिका वर्ग में एडवीना जेसन 1015 अंक हासिल कर ओवरऑल बेस्ट खिलाड़ी बने। 
विज्ञापन

2 of 8
कूद प्रतियोगिता में दिखाया दम। - फोटो : अमर उजाला
पूणे के ऊंची कूद खिलाड़ी देवाक और सलीमपुर की एडवीना ने 400 मीटर रेस के अलावा एथलेटिक्स व अन्य स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर बाजी मारी। बालक-बालिका दोनों वर्ग में मॉडर्न पीएसबी सलीमपुर की टीम विजेता बनी। अंडर-14 बालक वर्ग में जेपीपीएस बरउत, बालिका वर्ग में मॉडर्न पीएसबी सलीमपुर की टीम ओवरऑल विजेता बनी। 
 
विज्ञापन

3 of 8
प्रतियोगिता में चक्का फेंकता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट सब जूनियर, जूनियर और सीनियर श्रेणी के तीन वर्ग में कुल 74 प्रतियोगिताएं खेली गईं।

4 of 8
रेस में दाैड़ते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
पांच हजार खिलाड़ी और मैच ऑफिसियल ने पांच दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। -डॉ. संजय चौहान प्रतियोगिता पर्यवेक्षक।

शोभा के छह गोल से वाराणसी को रजत पदक
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशिक समन्वय महिला हॉकी प्रतियोगिता अयोध्या में खेली गई। फाइनल में लखनऊ मंडल से हारकर वाराणसी मंडल ने रजत जीता। वाराणसी की फॉर्वर्ड खिलाड़ी शोभा ने छह गोल किए। वाराणसी मंडल पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, लेकिन फाइनल में लखनऊ के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों ने मैच खेला लेकिन कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही। मैच के निर्णय के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। लखनऊ मंडल ने 4-3 से मैच जीत लिया। सेमीफाइनल में वाराणसी मंडल ने अयोध्या मंडल को 2-0 से पराजित किया था। 

जिले के 10 जोन के खिलाड़ी लगाएंगे निशाना
माध्यमिक स्कूली निशानेबाजी प्रतियोगिता चितईपुर के पूर्वांचल शूटिंग रेंज पर खेली जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के 10 जोन से संबंधित स्कूलों के बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खेलेंगे। भोरोनाथ के बीपी गुजरात विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 18 सितंबर को खेली जाएगी। 10, 25 मीटर पिस्टल और 50 मीटर राइफल वर्ग में प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी तैयारी में जुट गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
गाजीपुर में फुटबाॅल खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
प्रादेशिक फुटबॉल में वाराणसी को तीनों वर्ग में मिली जीत
गाजीपुर में खेली जा रही 69वीं माध्यमिक स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जीत का सिलसिला जारी रखा। मंडल की बालक बालिकाओं ने शनिवार को भी विजय अभियान जारी रखा। सब जूनियर अंडर-14 बालक वर्ग में वाराणसी ने कानपुर मंडल को 4-0 से शिकस्त दी। 

वाराणसी की ओर से मैच के पांचवें मिनट में आमिर खान ने खाता खोला। बढ़त के बाद 10वें मिनट में रोशन अली ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। 18वें मिनट में आदर्श ने गोल कर वाराणसी मंडल को 3-0 की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ के 32वें मिनट में आदर्श ने गोल कर वाराणसी मंडल को 4-0 की भारी बढ़त दिला दी। अंत तक यही स्कोर रहा। सीनियर वर्ग के अंडर-19 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल ने मेरठ मंडल को 6-0 से हराया। 

पहला गोल वाराणसी मंडल की तरफ से गंगा बाबू ने 15वें और 32वें मिनट में दूसरा गोल किया। रोहन पाल ने 17वें और दिनेश यादव ने 29वें मिनट, अभिषेक कुमार ने 31वें और निखिल ने 35वें मिनट में गोल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 6-0 से पराजित किया। वाराणसी की तरफ से मोहिनी, प्रीति यादव, सोनम पटेल, मानसी सोनकर, स्मृति सिंह और आंचल ने एक-एक गोल किए। 
विज्ञापन

6 of 8
कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
कबड्डी टीम ने मंडलीय के लिए किया क्वालिफाई
शिवपुर जोन की कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेली गई। अंडर-17 बालक, 14 और 19 में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया। फाइनल में विकास इंटर कॉलेज ने यूपी कॉलेज को 31-8 अंकों से पराजित किया। अंडर 14 और 19 में वॉकओवर के सहारे विकास इंटर कॉलेज विजेता बना। बालिका अंडर-17 में राजकीय हाईस्कूल पलहीपट्टी और अंडर-19 में कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज वॉकओवर से विजेता बने। 

गुरुनानक इंटर कॉलेज में होगी खो-खो प्रतियोगिता
69वीं माध्यमिक स्कूली खो-खो बालिका वर्ग की जनपदीय प्रतियोगिता कमच्छा  के गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज में खेली जाएगी। मंडलीय सचिव विनोद सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता 15 सितंबर को सुबह नौ बजे से खेली जाएगी। इसमें 10 जोन के 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। 

प्रादेशिक बास्केटबॉल में खेलेगी वाराणसी मंडल
सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में 14 से 17 सितंबर तक 29वीं सब जूनियर उत्तर प्रदेश राज्यस्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप होगी। शनिवार को स्कूल में हुई बैठक में कानपुर  देहात बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष उल्लास वाही ने बताया कि चैंपियनशिप सीएचएस गुरुकुलम स्कूल और कानपुर देहात बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रही है। चार दिवसीय इस चैंपियनशिप में प्रदेश की 13 टीमें हिस्सा लेंगी। उद्घाटन समारोह 14 सितंबर को शाम छह बजे होगा। 

टेबल टेनिस : अंडर-17 में वाराणसी विजेता
प्रादेशिक स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने दो वर्ग में पदक हासिल किया है। टीम कोच डॉ. पंकज पाल ने बताया कि अंडर-17 बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल विजेता और अंडर-14 में उपविजेता बनी। 

69वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रादेशिक टेबल टेनिस 9-11 सितंबर तक बरेली में खेली गई। इसके अंडर-14 बालिका वर्ग में उपविजेता और अंडर-17 में वाराणसी मंडल की टीम विजेता बनी। वाराणसी मंडल की टीम ने बालक और बालिका के तीन वर्गों सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया और बालिका वर्ग के सब जूनियर और जूनियर वर्ग में पदक हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया। 
विज्ञापन

7 of 8
कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
हर्षित की कप्तानी में खेलेगी वाराणसी की कबड्डी टीम
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशिक समन्वय कबड्डी प्रतियाोगिता के लिए जिला कबडड्डी संघ ने शनिवार को मंडल के चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। वाराणसी के 12 और गाजीपुर के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। कबड्डी के सात राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हर्षित सिंह को वाराणसी मंडल की कप्तानी सौंपी गई है। 

जिला कबड्डी एसोसिएशन वाराणसी के सचिव विनय सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रादेशिक कबड्डी सहारनपुर में 15 से 17 सितंबर तक खेली जाएगी। वाराणसी मंडल के बालक वर्ग के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। वाराणसी के अंकित यादव, राहुल मौर्या, सौरभ यादव, रिंकू यादव, हरीश कुमार सिंह, विशाल वर्मा, अर्श यादव, रौनित सिंह, संदीप सिंह, अनुज आर्या, सूरज यादव, अश्विन पाल और गाजीपुर के आकाश सिंह और पीयूष सिंह को टीम में जगह मिली है। 

मैनेजर रजत सिंह को बनाया गया है। चयन ट्रायल के बाद खिलाड़ियों के लिए शिविर लगाया गया है। तीन दिवसीय शिविर में खिलाड़ियों काे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ी 14 सितंबर की रात ट्रेन से सीतापुर रवाना होंगे। इस मौके पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष दशरथ पाल, राम पाल, शिखा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

8 of 8
मेडल के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
स्कूली बैडमिंटन के राष्ट्रीय मुकाबले में उतरेंगी काशी की बेटियां
माध्यमिक स्कूली खेल के इतिहास में पहली बार बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में वाराणसी की बेटियां यूपी टीम में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगी। 69वीं माध्यमिक स्कूली बैडमिंटन के बालिका वर्ग में वाराणसी के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

चोलापुर जोन सचिव अनुरमा शास्त्री ने बताया की प्रादेशिक में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए याना गुप्ता और अंजली शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रादेशिक बैडमिंटन प्रतियोगिता बरेली में 9 से 11 सितंबर तक खेली गई। इसमें वाराणसी के चोलापुर जोन की याना गुप्ता ने लखनऊ की खिलाड़ी को कांटे के मुकाबले में 11-9 और 11-8 से हरा दिया। दूसरे मैच में अंजली शर्मा एकतरफा जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। दोनों छात्राएं सरदार पटेल इंटर कॉलेज बावनबीघा में 11वीं छात्रा हैं। 

कोच विजय कुमार ने बताया कि प्रादेशिक में स्वर्ण पदक जीत दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह पहला मैका है जब स्कूली खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वाराणसी की बालिकाएं यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ी सब जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेल चुकी हैं।

बालक वर्ग में देवानंद बने विजेता
बालक वर्ग के अंडर-17 का फाइनल वाराणसी और आगरा मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी के देवानंद यादव ने सर्विस सेट में आगरा के अनुकल्प को करारी शिकस्त दी। उन्होंने आगरा के खिलाड़ी 11-5, 11-7 से मात देकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें