प्रवासियों के लिए तैयार टेंट सिटी में पांच सितारा होटल जैसी सुविधाएं होंगी ही, अध्यात्म, कला, संस्कृति और राजसी वैभव को भी समाहित किया गया है। यहां हर वह चीज बनाई गई है जो काशी के किसी न किसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है। यहां प्रवासियों का स्वागत, सत्कार भी शुरू कर दिया गया है। 620 टेंटों वाली इस काल्पनिक काशी में तीन तरह के टेंट लगाए गए हैं। आगे का स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
tent city
- फोटो : amar ujala
काशी विला जिसका किराया प्रतिदिन 10 हजार रुपये है, इसके सभी 50 टेंट फुल हो चुके हैं। डीलक्स कॉटेज जिसे सरस्वती नाम दिया गया है, इसके 450 टेंट में 900 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। इसका एक दिन का किराया सात हजार रुपये है।
विज्ञापन
3 of 8
tent city
- फोटो : amar ujala
त्रिवेणी कॉटेज की संख्या 120 है और इसमें 480 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। इसका एक दिन का किराया दो हजार रुपये प्रतिदिन प्रति बेड है। इस तरह कुल 1480 अतिथियों के रुकने की व्यवस्था है। बीडीए वीसी ने बताया कि काशी की विरासतों, उसकी पहचान और आध्यात्मिकता को ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी को तैयार किया गया है।
4 of 8
tent city
- फोटो : amar ujala
आवासीय व्यवस्था के प्रभारी वीडीए वीसी ने बताया कि काशी विला, सरस्वती और त्रिवेणी के अतिथियों के लिए अलग-अलग डायनिंग हॉल बनाए गए है। मेहमानों को 24 जनवरी की सुबह तक 24 घंटे नास्ता फ्री दिया जाएगा। भोजन का समय तय है और इसके चार्जेज हैं। एक कॉमन डायनिंग हॉल है, जहां बिना शुल्क भोजन की व्यवस्था है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग हॉल है, जहां आयोजन और कॉफ्रेंस हो सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
tent city
- फोटो : amar ujala
विदेश मंत्रालय की सूची के अनुसार, आने वाले मेहमानों में सबसे अधिक यूएई के है, जबकि दूसरे नंबर पर अमेरिका है। पहले नंबर पर माना जाने वाला मॉरीशस की संख्या तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। चौथे नंबर पर इंग्लैंड और पाचवें पर मलयेशिया शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 8
tent city
- फोटो : amar ujala
टेंट सिटी के अलावा दशाश्वमेध घाट शनिवार शाम लेजर शो की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। आधुनिक भारत के सफर के साथ, बदलता बनारस और वर्तमान की उपलब्धियों को समेटे यह शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली म्युनिसिपल कार्पोरेशन की 42 सदस्यों की टीम भी यहां पहुंच चुकी हैं जो बाबतपुर एयरपोर्ट से गंगा घाट तक रास्तों में फूलों की सजावट कर रही है।
विज्ञापन
7 of 8
tent city
- फोटो : amar ujala
अंदर ये हैं सुविधाएं
- स्वागत कक्ष में अलग-अलग काउंटर
- परिसर के अंदर चलने के लिए चार ई रिक्शा
- भोजन और नाश्ते की व्यवस्था
- स्पा, हेयर कटिंग और मसाज की व्यवस्था
- अलग स्मोकिंग एरिया
- अतिथियों के लिए जिम की सुविधा
- मंदिर, घाट, नाव, स्तूप और अशोक चक्र का सेल्फी प्वाइंट
ये है सुरक्षा व्यवस्था
- 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम
- 150 एचडी कैमरे
- निगरानी के लिए 24 घंटे कर्मचारी
- विदेश मंत्रालय, सुरक्षा अधिकारी, स्थानीय अधिकारी के लिए अलग कक्ष
- मेटल डिटेक्टर और लगेज स्कैनर
- 24 घंटे चिकित्सकीय व्यवस्था
- एंबुलेंस की तैनाती