फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव के करीबी मानी जाने वाली सपा नेत्री संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी, ससुर गिरफ्तार

Tue, 18 Sep 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
1 of 8
sangeeta yadav - फोटो : sangeeta yadav

पारिवारिक विवाद में सामान्य घरों या अशिक्षित घरों की महिलाओं के साथ उत्पीड़न और हिंसा की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं लेकिन कभी किसी ने सोचा नहीं होगा कि राज्यमंत्री जैसे पद पर रहने वाली महिला के साथ भी ऐसा कुछ हो सकता है। सपा नेत्री और पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव  रविवार की रात अपने ससुराल में अबूझ हाल में में झुलस गईं। उन्होंने पति की साजिश पर सास व ससुर पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। संगीता यादव यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कद्दावर नेता शिवपाल यादव की करीबी मानी जाती हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला......



 
विज्ञापन

2 of 8
पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव - फोटो : amar ujala



ललित कला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष को और दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव रविवार की रात अपने ससुराल में अबूझ हाल में में झुलस गईं। उनका सुसराल जौनपुर जिले के  बदलापुर क्षेत्र के बिठुआ कला गांव में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने जौनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
शिवपाल यादव के करीबी मानी जाती हैं संगीता यादव - फोटो : amar ujala
 डाक्टरों के अनुसार वह 10 प्रतिशत झुलसी हैं, अब खतरे से बाहर हैं।  संगीता ने अपने पति की साजिश से सास एवं ससुर पर दहेज के लिए जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। संगीता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर एवं सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।   मछलीशहर क्षेत्र के कठहित खास निवासी संगीता यादव अखिलेश यादव की सरकार के दौरान ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष थीं और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। 24 नवंबर वर्ष 2016  को  उनकी शादी  बदलापुर थाना क्षेत्र के बिठुवा कला निवासी जयनाथ यादव के पुत्र इंजीनियर दुर्गेश यादव के साथ हुई। दुर्गेश यादव दक्षिण भारत में कार्यरत हैं। 

 

4 of 8
sangeeta yadav - फोटो : amar ujala

संगीता लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मकान में रहती हैं। दो दिन पूर्व वह ससुराल में आई थीं। संगीता का आरोप है कि रविवार की रात वह अपने कमरे में सो रही थीं। इसी बीच ससुर एवं सास ने बिस्तर पर पेट्रोल डालकर चुपके से आग लगा लगा दी। वह गंभीर रूप से झुलस गई। उनके पति दुर्गेश यादव पांच भाई हैं। उनका एक भाई अवधेश ट्रक चालक है और उसका परिवार मकान के निचले हिस्से में रहता है। आग लगने पर जब वह शोर मचाने लगीं तो जेठानी एवं उनके बच्चों ने आकर आग बुझाई। संगीता यादव का कहना है कि पति, सास और ससुर जमीन खरीदने और कारोबार करने के लिए उनसे एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे।

 
विज्ञापन

5 of 8
sangeeta yadav - फोटो : amar ujala
 उनको शादी के चौथे दिन से ही प्रताड़ित किया जाने लगा था जबकि उनके परिवार वालों ने शादी में एक टाटा सफारी एवं अन्य सामान दिया था।  सास प्रभावती यादव का कहना है कि संगीता मनमानी करती थीं। कोई टोकता था तो वह मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थीं। रविवार को अपने 25 समर्थकों के साथ आई और रुपयों की मांग करने लगी। इनकार करने पर जलाने का ड्रामा रच डाला।
 
विज्ञापन

6 of 8
sangeeta yadav - फोटो : amar ujala
एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि  संगीता यादव के भाई धर्मेन्द्र यादव की तहरीर पर संगीता के पति दुर्गेश यादव, ससुर जयनाथ यादव, सास प्रभावती यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जयनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

 
विज्ञापन

7 of 8
sangeeta yadav - फोटो : amar ujala
संगीता बिठुआ कला में दो दिन पूर्व ही आ गई थीं। रविवार को ससुराल वालों से विवाद के मामले में पंचायत बुलाई गई थी। उसमें दुर्गेश यादव को भी मौजूद रहना था लेकिन वह नहीं आया। बताते हैं कि तीन माह पहले दुर्गेश और संगीता में फोन कहासुनी हुई थी। उसके बाद बातचीत बंद हो गई थी। रविवार की पंचायत में मामला तलाक तक पहुंच गया था लेकिन दुर्गेश के नहीं होने से बात स्थगित कर दी गई। 

 
विज्ञापन

8 of 8
sangeeta yadav - फोटो : amar ujala


दुर्गेश से अनबन शुरू होते ही संगीता यादव ने अपनी ताकत का उसे अहसास कराया। चार माह पहले पूजा-पाठ के बहाने सैकड़ों लोगों की बिठुआ कला में जुटान हुई थीं, जिसमें सपा के कई बड़े नेता भी शामिल थे। तब परिवार के लोगों का समर्थन संगीता को था। संगीता के करीबियों का कहना है कि दुुर्गेश की नजर संगीता यादव के दिल्ली, लखनऊ एवं जौनपुर के नईगंज स्थित मकानों पर थी। वह उनको बेचकर फैक्ट्री डालने के लिए रुपये मांग रहा था। इसी बात से विवाद शुरू हुआ और संगीता लखनऊ में अपने मकान में रहने लगी।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें