फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ में कलाकारों ने किया ऐसा सजीव अभिनय, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

Tue, 09 Oct 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
सत्ता का लालच किस तरह आदमी को अंधा कर देता है, यहां तक कि यह हत्या करने से भी नहीं हिचकता। इसी लोभ और लालच के धागों से बुनी है मैकबेथ की कहानी। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
सोमवार को बनारस की नागरी नाटक मंडली में शेक्सपियर की अमर कृति मैकबेथ का मंचन किया गया। शेक्सपियर के इस महान अंग्रेजी नाटक के मशहूर हिंदी कवि रघुवीर सहाय द्वारा अनुवादित इस नाटक में रूपवाणी के कलाकारों ने अपने अभिनय से जान डाल दी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
वेश भूषा, मंच सज्जा सब बेहद करीने से। व्योमेश शुक्ल द्वारा निर्देशित नाटक ‘बरनम वन’ ने कलाप्रेमियों को अंत तक बांधे रखा। रूपवाणी द्वारा मैकबेथ यानी बरनम वन का ये मंचन नागरी नाटक मंडली में दूसरी बार हुआ। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई में बुनी इस कहानी में मैकबेथ बने तापस शुक्ल और लेडी मैकबेथ स्वाति नकारात्मक भूमिका में भी खूब पसंद किए गए। वहीं चुड़ैल की भूमिका निभा रहे शाश्वत और अमित ने भी अपने अभिनय की अमिट छाप दर्शकों के मन मस्तिष्क पर छोड़ी।  

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
नाटक में डंकन की आकाश देववंशी, मैकबेथ की तापस शुक्ला, लेडी मैकबेथ की स्वाति, मैकडफ की नंदिनी, बांको की विशाल, डायन की शाश्वत और अमित, मैकडफ पुत्र की साखी शुक्ल ने भूमिका निभाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
वहीं सूत्रधार और मैकडफ की पत्नी की वंशिका, सैनिक की आकाश, कथावाचक व लेनाक्स की सिद्धि, मैलकम की अश्विनी, रोस की समृद्ध, दबारन व डॉक्टर की अदिति, नर्स की निधि, दरबान की मधुलता, प्रेत व हत्यारा की आशुतोष, राज्यकर्मी की जय, नवाब, अमन व सार्थक ने भूमिका निभाई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें