गीत, संगीत, साहित्य, दृश्य कला और अभिनय की प्रतिभा से सजे अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन 2017’ का समापन समारोह गुरुवार को एंफीथिएटर पंडाल में हुआ। इसमें 37 से अधिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 10
spandan
- फोटो : अमर उजाला
‘स्पंदन 2017’ के तहत गुरुवार को अंतिम इवेंट ‘क्रिएटिव डांस’ का रहा। सुबह दस बजे एंफीथिएटर पंडाल में हुई इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को ने अपनी क्रिएटिविटी को नृत्य में बखूबी पिरोया। वीकेएम कमच्छा की छात्रा विदुषी जायसवाल ने चीरहरण पर प्रस्तुति दी। दक्षिणी परिसर की छात्रा जाह्नवी मिश्रा ने मानव तस्करी पर बेहद ही भावपूर्ण नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
3 of 10
spandan
- फोटो : अमर उजाला
‘स्पंदन 2017’ के तहत हुई प्रतियोगिताओं की चार उत्कृष्ट प्रस्तुतियां हुईं। इसमें संगीत एवं मंच कला संकाय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति राजस्थानी लोकनृत्य बेहतरीन रहा। मरुस्थल की संस्कृति का काशी में सजीव दर्शन कर दर्शक दीर्घा में बैठे अतिथि अभिभूत हुए।
4 of 10
spandan
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया ने कहा कि पूरा देश घूमने के बाद जो सम्मान मुझे अपने घर यानी काशी में मिला, उसे बयां नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस दिन मुझे काशी की बेटी कहा, वो दिन मेरे लिए गर्व का दिन था।
विज्ञापन
5 of 10
spandan
- फोटो : अमर उजाला
‘स्पंदन 2017’ के चैंपियनशिप का खिताब लगातार छठवीं बार कला संकाय के सिर सजा। एंफीथिएटर पंडाल में गुरुवार शाम जैसे ही ओवरऑल चैंपियन के तौर पर कला संकाय का नाम लिया गया, पंडान ‘ईस्ट ऑर वेस्ट, आर्ट्स फैकल्टी इज बेस्ट...’, ‘आर्ट्स फैकल्टी डायनामाइट...’ के नारे से गूंज उठा।
विज्ञापन
6 of 10
spandan
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी और स्पंदन 2017 के समापन समारोह की मुख्य अतिथि कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया ने चैंपियन ट्रॉफी कला संकाय के छात्रों को सौंपी। फर्स्ट रनर अप ट्रॉफी संगीत एवं मंच कला संकाय और सेकंड रनर अप की ट्रॉफी सामाजिक विज्ञान संकाय ने अपने नाम की।
विज्ञापन
7 of 10
spandan
- फोटो : अमर उजाला
‘स्पंदन 2017’ के तहत गुरुवार को अंतिम इवेंट ‘क्रिएटिव डांस’ का रहा। सुबह दस बजे एंफीथिएटर पंडाल में हुई इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को ने अपनी क्रिएटिविटी को नृत्य में बखूबी पिरोया।
8 of 10
spandan
- फोटो : अमर उजाला
संगीत एवं मंच कला संकाय के छात्र अरिंदम चक्रवर्ती ने ‘नेवर गिव अप’ थीम पर क्रिएटिव डांस पेश किया। ऐसे ही कला संकाय के नितेश साहू ने एंटी रैगिंग और सामाजिक विज्ञान संकाय के आलोक गौतम ने ‘ग्लोरी ऑफ सोल्जर्स’ की थीम पर क्रिएटिव डांस पेश किया।
‘स्पंदन 2017’ के तहत गुरुवार को अंतिम इवेंट ‘क्रिएटिव डांस’ का रहा। सुबह दस बजे एंफीथिएटर पंडाल में हुई इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को ने अपनी क्रिएटिविटी को नृत्य में बखूबी पिरोया।