फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: पानी में तैरता फाइव स्टार होटल जैसा क्रूज, काशी पहुंचते ही आई अंदर की फोटो, कहेंगे वाह!

Wed, 11 Jan 2023 06:20 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Ganga Vilas Cruise: गंगा विलास क्रूज मंगलवार को वाराणसी पहुंच गया है। 13 जनवरी को पीएम मोदी वर्चुअल इसे हरी झंडी दिखाकर डिब्रूगढ़ के लिए रवाना करेंगे। क्रूज दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा। यह क्रूज 51 दिनों की साहसिक यात्रा पर निकलेगा और 15 दिनों तक बांग्लादेश से होकर गुजरेगा। इसके बाद यह असम में ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते डिब्रूगढ़ जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी पहुंचा गंगा विलास क्रूज - फोटो : अमर उजाला
गंगा विलास क्रूज सोमवार को वाराणसी पहुुंच गया। राजघाट से करीब आठ किलोमीटर पहले रौना गांव के सामने गंगा विलास को रोक दिया गया। मंगलवार को रामनगर में क्रूज ने लंगर डाला। 12 जनवरी की रात क्रूज रविदास घाट पहुंचेगा। यहां से 13 जनवरी को पीएम मोदी वर्चुअल इसे हरी झंडी दिखाकर डिब्रूगढ़ के लिए रवाना करेंगे। वाराणसी पहुंचने के बाद गंगा विलास क्रूज की तस्वीरें सामने आई हैं। जिन्हें देखकर आप फाइव स्टार होटल भी भूल जाएंगे। क्रूज दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर वाराणसी से असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा। यह क्रूज 51 दिनों की साहसिक यात्रा पर निकलेगा और 15 दिनों तक बांग्लादेश से होकर गुजरेगा। इसके बाद यह असम में ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते डिब्रूगढ़ जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
क्रूज द्वारा की जाने वाली दुनिया की सबसे लंबी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यह किसी रिवर क्रूज द्वारा की जाने वाली दुनिया की सबसे लंबी यात्रा होगी।  एमवी गंगा विलास क्रूज 62 मीटर लंबा, 12 मीटर चौड़ा और 1.4 मीटर के ड्राफ्ट के साथ चलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
36 पर्यटकों की क्षमता वाले बोर्ड पर 18 सुइट्स - फोटो : अमर उजाला
इसमें तीन डेक हैं। इस पर 36 पर्यटकों की क्षमता वाले बोर्ड पर 18 सुइट्स हैं। 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं। यात्रियों के लिए रेस्तरां, संगीत, जिम, स्पा, आदि तमाम लग्जरी सुविधाएं।

4 of 5
क्रूज की क्षमता 80 यात्रियों की है। - फोटो : अमर उजाला
इस क्रूज की क्षमता 80 यात्रियों की है। इस क्रूज को साल 2018 से प्रमोट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुंदरबन डेल्टा और काजीरंगा नेशनल पार्क से होकर भी गुजरेगा क्रूज - फोटो : अमर उजाला
50 से अधिक जगहों पर रुकेगा, जिनमें विश्व विरासत स्थल भी शामिल हैं। यह क्रूज सुंदरबन डेल्टा और काजीरंगा नेशनल पार्क के पास से भी होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें