फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार : केसरिया हुई काशी, डेढ़ लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक

Mon, 24 Jul 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
sawan in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सावन के तीसरे सोमवार पर काशी की सड़कें बाबा विश्वनाथ के भक्तों से पट गईं। सोमवार को एक तरफ सावन बरसा तो दूसरी ओर आस्था की झमाझम बारिश हुई। हर-हर महादेव और बोल बम के गगनभेदी नारों के साथ नंगे पैर पथरीली सड़कों पर कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

2 of 9
sawan in varanasi - फोटो : अमर उजाला
वहीं शिविरों में सेवा के तरह-तरह के रंग छाए रहे। रात को जोरदार बारिश के बावजूद शिव भक्तों की छत्तादवार से लंबी कतार लग गई। जयकारे गूंजने लगे। दिन भर रेला उमड़ता रहा। कतारबद्ध कांवरिये बाबा के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

3 of 9
sawan in varanasi - फोटो : अमर उजाला
ट्रालियों, टेंपो, ट्रैक्टरों पर सजी बाबा विश्वनाथ की मोहक झांकियों को लेकर कांवरियों की टोलियां दिन भर काशी की सड़कों पर चलती नजर आईं। कंधे पर रंग-बिरंगी कांवर लिए समूह बोल कंवरिया बोल बम... के जयकारे लगाते हुए हर तरफ बढ़ते नजर आए।

4 of 9
sawan in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई। दशाश्वमेध घाट पर भी कांवरियों से हर कोना केसरिया नजर आने लगा था। महिलाएं, बच्चे भी कांवर लेकर बाबा के धाम पहुंचे। कहीं भजनों की गूंज तो कहीं सेवा के भंडार खुले रहे।
विज्ञापन

5 of 9
sawan in varanasi - फोटो : अमर उजाला
चितरंजन पार्क के शिव शक्ति कांवरिया तीर्थयात्री सेवा शिविर तक कांवरियों का रेला इस कदर था कि पैदल भी लोग नहीं चल पा रहे थे। शिविर में कांवर रखने की जगह नहीं बची थी। इसी तरह लक्सा स्थित सिंधी धर्मशाला के काशी विश्वनाथ कांवरिया सेवा शिविर में भी हजारों भक्तों ने पड़ाव डाल दिया।
विज्ञापन

6 of 9
sawan in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस शिविर के भंडारी प्रभाकर यादव ने बताया कि कांवरियों की भीड़ की वजह से छतों पर भी थालियां परोसी जा रही हैं। शिविर के संचालक गोपाल सिंह के नेतृत्व में हजारों कांवरियों को कढ़ी-चावल का भोग परोसा गया।
विज्ञापन

7 of 9
sawan in varanasi - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले पियऊ सांवर हो जइब/करेजऊ सांवर हो जइब/ लेके जइब घामे में कांवर रजऊ सांवर हो जइब/कइसे घुमब दू चार भांवर रजऊ सांवर हो जइब....। कांवर के भार नाहिं सहले सहाता पांव नाहिं भुइंया धरा ता हो धीरे चला.. तनि घर में आराम तू हूं क ल हो धीरे चल...जैसे भोजपुरी भजन डीजे पर गूंजे।

8 of 9
sawan in varanasi - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्नाथ सरकार में इस बार काशी की सड़कों पर ऐसे गीत डीजे पर बजते रहे और कांवरिये जूमते नाचते रहे। रथयात्रा पर काशी कांवरिया शिविर के पास सैड़कों कांवरिये रविवार की रात डीजे पर जमकर थिरके। उत्सव जैसे माहौल में सड़कों पर केसरिया रंग छाया रहा।
विज्ञापन

9 of 9
sawan in varanasi - फोटो : अमर उजाला
लोग पानी की बौछारें करते रहे। बोल बम की गूंज के साथ सकड़ों पर झूमने, नाचने का दौर खूब चला। शिविरों में कांवरिये भजनों की धुन पर मुग्ध नजर आए।झांकियों के साथ मस्ती के आलम में कांवरियों के थिरकने का दृश्य हर तरफ देखा गया। पिछली सरकार में डीजे पर रोक लगने की वजह से मायूस रहे कांवरियों का उत्साह इस बार दो गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें