फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS : बनारस में सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, अर्शी खान और राखी सावंत ने भी लूटी महफिल

Sun, 13 May 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी के साथ बिग बॉस फेम अर्शी खान व राखी सांवत ने अपने ठुमकों से बनारस के लोगों को दीवाना बना दिया। शुक्रवार की देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में तीनों सेलिब्रिटी ने एक साथ डांस का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला
स्टेज पर तीनों ने जब डांस किया तो मौजूद भीड़ पूरी तरह से बेकाबू हो गई और उन्हें संभालने में बाउंसरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तीनों ने एक से बढ़कर एक गीतों पर देर रात तक ठुमके लगाए। आलम यह था कि दूल्हा-दुल्हन और कुछ लोगों को छोड़कर सभी लोग इनके नृत्य को देखने में मशगूल रहे।

 
विज्ञापन

3 of 6
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस फेम अर्शी खान ने कहा कि छोटे शहरों में भी होने वाले आयोजनों में सेलिब्रिटी को बुलाया जा रहा है। इससे कलाकारों को काफी फायदा होता है। शादी के सवाल पर उनका कहना था कि 2019 में वह शादी करने वाली हैं। अर्शी के इस जवाब पर राखी और सपना खिलखिलाकर हंस पड़ीं। 
 

4 of 6
sapna choudhary - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी ने कहा कि पहली बार काशी आई हूं। शहर घूमने का मौका नहीं मिल पाया है लेकिन यहां का जैसा माहौल देखा है उससे कह सकती हूं कि यहां के लोग बहुत पवित्र और संस्कारी हैं। जिस जगह के लोग अच्छे होते हैं वह शहर भी अच्छा होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Rakhi Sawant
सपना चौधरी ने कहा कि फिर से यहां पर आने का मौका मिलेगा तो शहर जरूर घूमेंगे। हरियाणी लोकगीतों को बढ़ती मांग पर कहा कि यह गौरव की बात है। हर जगह का अपना एक कल्चर होता है जैसे भोजपुरी गीत हैं, पंजाबी गीत हैं, उसी तरह हरियाणा के अपने गीत हैं और हरियाणा के लोकगीतों की मांग बढ़ने से बेहद खुशी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Arshi Khan
राखी सांवत ने मजाकिया लहजे में कहा कि मेरा पहला स्वयंवर हुआ था तो दूल्हा बनारस का ही था। मैं कई बार बनारस आ चुकी हूं अब यह शहर काफी बदल गया है यहां के सांसद पीएम नरेंद्र मोदी हैं। यहां की सड़क अच्छी हो गई हैं। राखी ने कहा कि मेरा मानना है कि संसदीय चुनाव 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी फिर से बनारस से लड़ेंगे और पहले से अधिक वोट पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें