फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘कड़वी हवा’ के प्रीमियर शो के लिए बनारस पहुंचे संजय मिश्रा, बच्चों से कही ये बात

Fri, 08 Dec 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
sanjay mishra - फोटो : अमर उजाला

पिछले कई वर्षों से मुख्यधारा और ऑफ-बीट फिल्मों में खुद को स्थापित किए हुए  अनुभवी अभिनेता संजय मिश्रा गुरुवार को बनारस पहुंचे। वो अपनी फिल्म ‘कड़वी हवा’ के प्रीमियर शो के लिया यहां पहुंचे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 6
sanjay mishra - फोटो : अमर उजाला


वाराणसी के सनबीम स्कूल वरुणा में गुरुवार को नील माधव पांडा निर्देशित फिल्म ‘कड़वी हवा’ के प्रीमियर शो का आयोजन हुआ। जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दे पर नवंबर के आखिरी सप्ताह में रिलीज हुई यह मनोरंजक फिल्म बच्चों को खूब रास आई। 
 
विज्ञापन

3 of 6
sanjay mishra - फोटो : अमर उजाला

इस फिल्म में संजय  मिश्रा की बेहतरीन अदाकारी और डॉयलाग डिलीवरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ये किरदार शायद ही उनके अलावा कोई और निभा पाता। र'न्यूटन' की कामयाबी और उसको ऑस्कर तक पहुंचाने वाले निर्माता मनीष मूंदड़ा ने इस फिल्म को बनाया है। 

 

4 of 6
sanjay mishra - फोटो : अमर उजाला
सिने कलाकार संजय मिश्रा की मौजूदगी ने इसके प्रीमियर को और भी खास बना दिया। प्रीमियर के बाद संजय मिश्रा ने अभिनय के अलग-अलग अंदाज से बच्चों को रूबरू कराया। खासकर उनके हास्य अभिनय पर खूब तालियां गूंजीं। कुछ ऐसे भी मौके आए जब गंभीर विषयों पर लोग सोचने के लिए विवश हो गए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
sanjay mishra - फोटो : अमर उजाला
अपने अभिनय के अलग-अलग रंगों से बच्चों को हंसाने-गुदगुदाने के बाद उन्हें कामयाबी के टिप्स भी दिए। फिल्म जगत से जुड़ीं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कहा कि दिल की सुनें। वही करें जो दिल चाहे। मेहनत और लगन से किया गया प्रयास हमेशा सफल होता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sanjay mishra - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले स्कूल के चेयरमैन डॉ. दीपक मधोक, निदेशिका भारती मधोक, उप निदेशिका अमृता बर्मन ने संजय मिश्रा का स्वागत किया। छात्रों ने फिल्म जगत और अभिनय की बारीकियों पर कई सवाल पूछे। संजय मिश्रा ने कहा कि युवाओं के लिए अवसर बढ़े हैं। रचनात्मकता, नई सोच के साथ धैर्य और मेहनत जरूरी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें