बॉलीवुड के खलनायक से नायक बनने वाले संजय दत्त जल्द ही वाराणसी आने वाले हैं। संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘भूमि’ के सह निर्देशक आरंभ सिंह द्वारा निर्देशित एक फिल्म के सिलसिले में वाराणसी में होंगे। इस फिल्म की शूटिंग भी वाराणसी में ही दिसंबर से शुरू होगी। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
विज्ञापन
2 of 7
Sanjay Dutt
फिल्म का नाम है ‘मलंग’। रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘मलंग’ की कहानी बनारस के इर्द गिर्द बुनी हुई है। इस फिल्म में उम्र के 57 वसंत देख चुके संजय दत्त एक बार फिर से रोमांस करते नजर आएंगे। मुंबई मिरर के मुताबिक, आरंभ सिंह ने संजय दत्त के वाराणसी आगमन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
3 of 7
Sanjay Dutt
आरंभ सिंह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले तैयारी जरूरी है। आगामी अगस्त में संजय दत्त के साथ निर्देशक आरंभ सिंह और फिल्म राइटर राज शांडिल्य भी वाराणसी आएंगे। राज शांडिल्य यूपी के झांसी के रहने वाले हैं।
4 of 7
sanjay dutt
- फोटो : twitterq
खबरों के मुताबिक, संजय दत्त पावन नगरी काशी के गंगा घाटों और संकरी गलियों का सैर करेंगे। इस दौरान यहां की अबोहवा और बोलचाल को जानने- सिखने का प्रयास करेंगे। वो यहां के अघोरी (साधु) को नजदीक से जानेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
d
सस्पेंस और ड्रामा वाली फिल्म मलंग में संजय दत्त जिस तरह का किरदार करने वाले हैं उसके लिए यह जरूरी है। बनारस में शुटिंग की लोकेशन फाइनल हो गई है। वैसे फिल्म की शूटिंग तो दिसंबर में शुरू होगी लेकिन उससे पहले संजय दत्त अपने किरदार में आने के लिए अगस्त माह में कुछ सप्ताह वाराणसी में गुजारेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
d
बता दें कि ‘भूमि’ के बाद यह फिल्म संजय दत्त की टी-सीरीज और लीजेंड स्टूडियो के साथ दूसरी फिल्म होगी। ‘मलंग’ की शूटिंग दिसंबर 2017 से शुरू होगी। झांसी के रहने ‘मलंग’ के कहानीकार ने इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म फ्रीकी अली और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म वेलकम बैक की पटकथा लिख चुके हैं।
1993 के मुम्बई सीरियल ब्लास्ट में दोषी पाए जाने के बाद संजय दत्त को 5 साल की सजा सुनाई गई थी। सजा काटने के बाद 25 फरवरी, 2016 को वे जेल से रिहा हुए। ‘भूमि’ संजय दत्त की कमबैक फिल्म है।