3. कुपोषण से मुक्ति : बच्चों में कुपोषण की समस्या बढ़ रही है। हर विवि को यह निर्देश दिया गया है कि वह छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराए। जिनका हीमोग्लोबिन स्तर 13 से कम है, उनके अभिभावकों को बुलाकर जागरूक करें।
4. जल संरक्षण : कॉलेज, यूनिवर्सिटी, गली, मोहल्ला हर स्थान पर जल संरक्षण करें। पानी की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। बूंद-बूंद संरक्षण से ही जल संकट से निजात मिलेगी।
5. अन्न की बर्बादी रोकें : शादी-विवाह सहित अन्य समारोहों या घर में थाली में उतना ही भोजन लें, जितना खा सकें। इसे सिर्फ बातों तक रखें, बल्कि अपने, परिवार और समाज के जीवन में भी उतारें।