माघी पूर्णिमा पर जयंती महोत्सव के लिए संत रविदास के जन्मस्थान सीर गोवर्धन की सजावट अंतिम दौर में है। मंदिर की दीवारों, गुंबदों को सजाया जा रहा है। देश के कोने कोने से आने वाले भक्तों के लिए 90 से अधिक पंडाल तैयार कर लिए गए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 5
झालरों-पताकाओं से सजा सीर गोवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का शनिवार को जायजा लिया। पंजाब से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन गाकर थिरकना शुरू कर दिया है। जालंधर से 150 सेवादारों का एक जत्था शनिवार को पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 5
सीर गेट से लौटूबीर मंदिर तक बनेगी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
सीर गोवर्धन में भंडारे से लेकर परिसर की सफाई, पानी और पंडाल की व्यवस्था में सैकड़ों सेवादार जुटे हैं। संत रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर ज्ञानचंद ने बताया कि इस साल पंजाब से सब्जी नहीं आएगी।
4 of 5
झालरों-पताकाओं से सजा सीर गोवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
बनारस की मंडियों और किसानों से सब्जी खरीदी जाएगी। सुरक्षा के लिए एसएसपी के निर्देश पर परिसर में 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस बार मंदिर कमेटी द्वारा खरीदी गई 50 बिस्वा जमीन में महोत्सव होगा।