फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड को भा रहा बनारसी अंदाज, शाहरुख-अनुष्का के बाद जल्द नजर आएंगे ऋषि कपूर

Thu, 03 Aug 2017 04:22 PM IST
amarujala.com, written by उत्पल कांत
विज्ञापन
1 of 7
ऋषि कपूर
बनारसी अंदाज आजकल बॉलीवुड को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अभी तीन दिन पहले  'हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा बनारस आए थे। सब कुछ ठीक रहा तो दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर, संजय दत्त,तापसी पन्नू जल्द ही यहां आने वाले हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
विज्ञापन

2 of 7
rishi kapoor
 ऋषि कपूर जल्द ही बनारस और लखनऊ में अपनी फिल्म 'मुल्क' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। बता दें कि संजय दत्त भी फिल्म 'मलंग' की शूटिंग के लिए अगस्त के अंत में आने वाले हैं। अनुराग कश्यप ने भी हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा कंगना रानौत स्टारर फिल्म 'मणिकर्णिका' का पोस्टर भी बनारस में हीं लॉन्च हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 7
ऋषि कपूर - फोटो : SELF
 फिल्म 'मुल्क' की शूटिंग कब से शुरू होगी यह ऐलान नहीं हुआ है, मगर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऋषि कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग बनारस और लखनऊ में होने पर खुशी जतायी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैनें बनारस के बारे में बहुत कुछ सुना है। 

4 of 7
rishi kapoor
बताया कि मैंने बहुत समय से ड्रामा नहीं किया था और जब अनुभव ने मुझे इस फिल्म की कहानी सुनाई तो मुझे इसका विषय बहुत पसंद आया। इसके अलावा बनारस और लखनऊ में शूटिंग मेरे लिए बोनस होगा क्योंकि मैंने इन शहरों की कई महान कहानियां सुनी है। 
विज्ञापन

5 of 7
tapsee pannu
 'मुल्क' जिंदगी की वास्तविक घटनाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्म है जिसे 'तुम बिन' और रा वन जैसी फिल्मों के डाइरेक्टर अनुभव सिन्हा बना रहे हैं। इस फिल्म में राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ऋषि कपूर के बेटे की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं 'पिंक' फेम तापसी पन्नू बहू का किरदार निभाएंगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
rajat kapoor - फोटो : facebook
'कपूर एंड सन्स' में ऋषि के सह-कलाकार रहे रजत कपूर भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। रजत ने मीडिया से कहा, मुझे कपूर एंड सन्स के बाद ऐसी कोई कहानी नहीं मिली जिसने मुझे उत्साहित किया हो। जब अनुभव ने मुझे कहानी 'मुल्क' की कहानी सुनाई तो मैं बहुत प्रभावित हुआ। यह बहुत ही असामान्य थ्रिलर है जो दर्शकों को सीट पर बैठाए और सोचने को विवश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
anubhav sinha - फोटो : facebook
अनुभव सिन्हा ने बताया है कि यह फिल्म एक संयुक्त परिवार की कहानी पर आधारित है जो भारत के एक छोटे से शहर में रहते हैं। फिल्म में एक परिवार के षडयंत्र में उलझने और उससे बाहर निकलकर अपने सम्मान को वापस हासिल करने की कहानी को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें