फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में गणतंत्र दिवस इस बार होगा खास, एनसीसी कैडेटों ने की है अलग तैयारी

Thu, 25 Jan 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
ncc - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में मनाए जाने वाला गणतंत्र दिवस समारोह इस बार खास होगा। इस दिन जहां लोग एंफीथिएटर ग्राउंड पर लोग रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम देख सकेंगे वहीं एनसीसी कैडेटों की ओर से इस बार सीमा पर दुश्मन के बंकर बर्बाद करने की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इसके लिए 89 बटालियन एनसीसी परिसर में तैयारी चल रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ncc - फोटो : अमर उजाला
कमांडिंग आफिसर कर्नल आरके गौतम के निर्देशन में होने वाले इस आयोजन में आर्मी विंग के एनसीसी कैडेट यह बताएंगे कि किस तरह सीमा पर एक सैन्य टुकड़ी दुश्मन का बंकर बर्बाद करती है। इसके लिए बटालियन पर कैडेटों को अलग-अलग टुकड़ी में बांटकर फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें उनका अचूक निशाने पर जोर अधिक है।

 
विज्ञापन

3 of 6
ncc - फोटो : अमर उजाला
नेवल और एयर विंग के कैडेटों की ओर से साहसिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शस्त्र के साथ परेड, गार्ड आफ आनर सहित अन्य कार्यक्रम भी होंगे। बीएचयू परिसर स्थित 89 बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय कैंप में बनारस और आसपास के जिलों के 300 कैडेटों को शस्त्र प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, युद्ध कला आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
 

4 of 6
ncc - फोटो : self
 27 जनवरी तक चलने वाले कैंप में साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी। कमांडिंग आफिसर कर्नल गौतम ने बताया कि 25 जनवरी को कैडेटों की ओर से सेफ ड्राइविंग, यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए लंका क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली जाएगी।  इसके अलावा पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों, फैंटम दस्ते, यूपी 100 और स्वच्छता अभियान से जुड़ी झांकियां परेड में होंगी ।
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस महकमे में 26 जनवरी की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पुलिस लाइन स्थित मैदान की साफ-सफाई और रंगरोगन के साथ ही इन दिनों जवान परेड के लिए खासी मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरवार को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cantt - फोटो : अमर उजाला
परेड में ग्राम प्रहरियों, फैंटम दस्ते, यूपी 100, एटीएस से कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त स्वाट टीम से संबधित झांकियां शामिल होंगी। इसके अलावा गैर सरकारी संगठनोें की 10 झांकियां भी परेड में शामिल होगी। यह झांकियां स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षा, कन्या भ्रूण हत्या रोकने संबंधी जन जागरूकता वाले संदेश देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें