फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर परेड की कमान संभालेंगी आईपीएस, महिला कमांडो भी पहली बार दिखेंगी

Wed, 21 Jan 2026 03:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Republic Day 2026 in Varanasi: गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर वाराणसी में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार परेड की कमान आईपीएस संभालेंगी। 
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल करतीं महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर पुलिस लाइन में महिला दरोगा और महिला आरक्षी तैयारियों में जुटी हैं। इस साल का परेड मिशन शक्ति और महिला सशक्तीकरण पर आधारित होगा। परेड के लिए कुल 16 टोलियों का गठन किया गया है। इस बार घुड़सवार टोली सबसे अलग और आकर्षक दिखेगी। महिला कमांडो भी दस्ते में साथ-साथ दिखेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
परेड की कमान आईपीएस मानसी दहिया संभालेंगी। दो दिन बाद उच्चाधिकारियों की ओर से परेड का निरीक्षण भी किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
वाराणसी पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में परेड की तैयारियों के दौरान आईपीएस मानसी दहिया ने बताया कि कमांडर से लेकर घुड़सवार और डायल-112, स्कूटी दस्ता, यातायात की टोलियों में सिर्फ महिलाएं शामिल रहेंगी। 

4 of 5
वाराणसी पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
25-25 महिला पुलिसकर्मियों की टोली बनाई गई है। लगभग 300 महिला पुलिसकर्मी परेड में शामिल रहेंगी। गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
महिला उप निरीक्षक व महिला आरक्षी उत्साहपूर्वक अभ्यास कर रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य थीम महिला सशक्तीकरण होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें