फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभरी एकादशी: बाबा विश्वनाथ की उतारी गई भव्य आरती, तस्वीरों में देखें शिवर्चनम में कलाकारों की प्रस्तुति

Thu, 25 Mar 2021 12:24 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
रंगभरी एकादशी: काशी में शिवर्चनम की प्रस्तुति।
रंगभरी एकादशी पर बनारस में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के गौने की बारात शाम करीब 5:45 बजे मंदिर परिसर में प्रवेश की। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा अबीर गुलाल उड़ाकर और डमरू वादन कर भव्य स्वागत किया गया। माता पार्वती के साथ पहुंची बाबा की चल रजत प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया। शृंगार के पश्चात बाबा की आरती उतारी गई। आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें तस्वीर...
विज्ञापन

2 of 5
इस दौरान बाबा दरबार हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। लाखों भक्तों ने बाबा विश्वनाथ को अबीर गुलाल चढ़ा कर दर्शन पूजन किया। मंदिर परिसर में शिवर्चनम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया। इस दौरान गायन वादन और नृत्य का संगम प्रवाहित हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्यक्रम की शुरुआत शहनाई वादन से हुआ। कलाकार जवाहर लाल एवं उनके साथियों ने शहनाई बजाकर मंगल ध्वनि से बाबा का स्वागत किया। इसके बाद कथक नृत्य में रविशंकर मिश्रा व ममता टंडन द्वारा युगल प्रस्तुति दी गई। 

4 of 5
शिवानी आचार्य में शास्त्री गायन से सभी शिव भक्तों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। अगली प्रस्तुति में पंडित सुखदेव मिश्रा व पंडित वायलिन और तबले पर जुगलबंदी रही, जिसकी श्रोताओं ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति पुनीत एवं कलाकारों की शिव तांडव एवं शिव पर आधारित कार्यक्रम से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कलाकारों की प्रस्तुति देख सभी भक्त झूमते नजर आए। इस दौरान बाबा के भक्त हर-हर महादेव और बम भोले का जयकारा लगाते रहे। संचालन संयोजिका ममता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मंडल आयुक्त वाराणसी दीपक अग्रवाल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, ज्वाइंट कमिश्नर उमेश सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें