फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी यात्राः आईआईटी बीएचयू की छात्राओं ने पारपंरिक परिधानों में किया ऐसा रैंप वॉक, आप भी कहेंगे वाह

Sun, 21 Jan 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
बनारस में आईआईटी बीएचयू के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशी यात्रा’ के पहले दिन शुक्रवार को कला, साहित्य, संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। एडीवी ग्राउंड पर आयोजित फैशन शो मिराज में मिस्टर एंड मिस काशीयात्रा के फाइनल राउंड में प्रतिभागी उत्साह से लबरेज रहे। आगे की स्लाइडस में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
पारपंरिक परिधानों में रैंप पर कैटवॉक कर सभी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

 
विज्ञापन

3 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान 200 से अधिक प्रतिभागियों ने बालीवुड गीतों पर रैंप में जलवा बिखेरा। 

 

4 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
इसमें निफ्ट कोलकाता, भुवनेश्वर, आईआईटी बरेली, आईआईटी बीएचयू आदि के प्रतिभागी शामिल रहे। 

 
विज्ञापन

5 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
बतौर निर्णायक समारोह में पहुंची मिस फेमिना इंडिया पंखुरी डिडवानी का सभी ने जोरदार स्वागत किया। 

 
विज्ञापन

6 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पहले दिन नाटक में जहां बनारस, लखनऊ, कानपुर आदि जगहों से आए प्रतिभागियों ने सामाजिक बुराईयों को दर्शाते हुए इसे दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

 
विज्ञापन

7 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
वहीं मिस्टर एंड मिस. काशीयात्रा में रैंप पर जलवा बिखेरा। इसके अलावा ड्रम कंपटीशन, कला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, क्विज आदि प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। 

 

8 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी परिसर में 21 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर बनारस, दिल्ली, पटना, सूरत, अहमदाबाद, रायपुर, इलाहाबाद आदि जगहों से आए प्रतिभागियों में गजब का उत्साह दिखा। 
 

9 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला
डीवी ग्राउंड पर आयोजित प्री नाइट इवेंट में प्रतिभागियों ने खूब मस्ती की। 
 
विज्ञापन

10 of 10
kashi yatra - फोटो : अमर उजाला

सारटेक और स्वीचरस ने अपनी ईडीएम की धुन से सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया तो आईआईटियंस ने भी एक के बाद एक हर प्रस्तुति पर ताली बजाकर सभी कलाकारों का उत्साह बढ़ाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें