फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में न आए बाधा, इस मुस्लिम ने किया सुंदरकांड पाठ

Wed, 27 Dec 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
राम मं‌द‌िर
देश में अयोध्या के राम मंदिर निर्माण को लेकर हमेशा चर्चाएं तेज रहती हैं। कहीं पर मंदिर निर्माण के पक्ष में कहीं विपक्ष में अवाज उठती रहती हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संकट मोचन मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आगे की स्लाइड्स देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
खास बात यह है कि मंदिर में सामाजिक समरसता प्रमुख सैयद इतरत हुसैन ने भी पाठ किया। उन्होंने कहा कि संकट मोचन से प्रार्थना की है ताकि अयोध्या में राम मंदिर बनने में आ रही अड़चनों को दूर किया जा सके। सैयद इतरत हुसैन ने कहा क‌ि मुस्लिम समाज को भी चाहिए कि वो आगे आकर मंदिर बनवाने में मिशाल पेश करें।

 
विज्ञापन

3 of 5
राम मंदिर
कालीमहल निवासी सैयद इसरत हुसैन आरएसएस से जुड़े हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी से दो बार बनारस में व एक बार दिल्ली में मिले चुके हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने मेरे काम की सराहना करते हुए मुझसे कहा था जो काम आप कर रहे हो वो एक पुल की तरह है।

 

4 of 5
राम मंदिर विवाद - फोटो : self
सैयद इसरत हुसैन बिजनेस करते हैं। इससे पहले वह बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व प्रदेश मंत्री भी रहे हैं। बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए सर्व बाधा मुक्ति के लिए 111 ब्राह्मणों ने संकट मोचन मंदिर में दो घंटे तक सुंदरकांड का पाठ किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ram mandir
​हवन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इतरत द्वारा पाठ करना राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता संदेश दिया है जो देश समाज के लिए अच्छी पहल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें