वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों में रविवार आधी रात बाद आई आंधी-झमाझम बारिश के बाद से ही नम हवाएं चल रही हैं। इधर मंगलवार को भी भोर से ही बूंदाबादी होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। हवा में नमी बरकरार रहने के साथ ही रुक-रुक कर बूंदाबादी भी जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इस वजह से सड़कों पर भी कई जगहों पर फिसलन जैसी स्थिति हो गई है। हलांकि मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक दो दिन तक हल्की से तेज बारिश होते रहने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने बताया कि अब तक जून में रिकार्ड 376 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे बारह साल का रिकॉर्ड टूट गया। इसके पहले 2008 में जून में 345 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
4 of 5
बारिश के बाद लोग अब इसका आनंद ले रहे हैं। साथ ही अब गर्मी से राहत मिल गई है। पिछले कई दिनों से हर दिन बारिश हो रही है। लोगों का कहना है कि जैसे ही उमस बढ़ती है, वैसे ही बारिश होने से मौसम सुहावना हो जाता है।
लेकिन बारिश होने से वाराणसी में कई जगह जलभराव हो गया है। इससे लोगों को परिशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। सड़कों पर पानी भरने से शहर में ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिल रही है। जगह-जगह जाम लग रहा है।