जरा सी लापरवाही, सेहत पर पड़ सकती है भारी
एक तो पछुआ हवाएं, दूसरे बारिश। इस वजह से ठंड और भी बढ़ जाएगी। ऐसे समय में आपकी जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव, बारिश की वजह से मौसमी बीमारियां होने का खतरा अधिक है। सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही सांस और हृदय रोगियों के लिए मौसम का यह बदलाव घातक होगा। चिकित्सकों के मुताबिक लोगों को सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है।