फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की फुहारों से भीगा पूर्वाचल, नदियों में उफान, तटवर्ती इलाकों में दहशत, तस्वीरों में देखें हाल

Wed, 01 Aug 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
rain - फोटो : अमर उजाला

सावन की शुरुआत होते ही पूर्वाचल में बादलों का डेरा जमकर बारिश करा रहा है। शनिवार देर रात से शुरु हुई बूंदाबांदी रविवार को भी जारी रही।  लगातार बारिश से पूर्वांचल की नदियां उफान पर हैं। रविवार को भी वाराणसी, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, भदोही, गाजीपुर, मिर्जापुर और चंदौली में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही।उधर, पहाड़ों पर हो रही बारिश और सहायक नदियों का पानी आने से गंगा से लगायत घाघरा और गोमती का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 7
water level - फोटो : अमर उजाला
गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण काशी के सभी 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने गंगा में नौका संचालन पर रोक लगा दी है। काशी की सुबह हल्की बूंदाबांदी से हुई। दोपहर होते होते आसमान में काले बादलों की मौजूदगी तो रही मगर बूंदाबांदी कुछ देर के लिए थम भी गई। वहीं सुबह से कई जिलों में बारिश से सड़कों और गलियों में जलजमाव से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 7
water level - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में पिछले 24 घंटे में गंगा में 1.65 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इलाहाबाद से लेकर बलिया तक पिछले 48 घंटे से गंगा में बढ़ाव जारी है और जल आयोग ने बढ़ाव जारी रहने के संकेत दिए हैं। 

 

4 of 7
rain - फोटो : अमर उजाला
भदोही के सीतामढ़ी में रविवार की शाम जलस्तर 73 मीटर पर पहुंच गया था। मिर्जापुर में 70.36 मीटर, वाराणसी में 64.62 मीटर, गाजीपुर में 56.63 मीटर और बलिया के गायघाट में गंगा का जलस्तर 56.11 मीटर रिकार्ड किया गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
rain - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह मऊ में घाघरा का जलस्तर रविवार को 69.25 मीटर, बलिया के बेल्थरारोड में घाघरा 63.70 मीटर व मनियर में 63.600 मी. पर बह रही थी। आजमगढ़ में बदरहुंआ में 71.12 मीटर व डिघिया में 70.28 मीटर पर थी। जौनपुर में गोमती का जलस्तर 24 घंटे में 45 सेमी बढ़ा है पर खतरे के निशान 26 फीट से अभी काफी नीचे है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
rain - फोटो : अमर उजाला

सावान शुरू होते शनिवार को रात और रविवार को हुई बारिश से नगर के विभिन्न इलाकों में जगह जगह जलभराव हो गया। नगर के और रेलवे की कालोनियों सहित वार्डों की कालोनियों में पानी भर गया। घरों के बाहर तक जलभराव और कीचड़ फैलने से लोगों को काफी परेशानियों उठानी पड़ी। वहीं किसानों की रोपाई का काम तेज हो गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
water level - फोटो : अमर उजाला

लगभग दस दिन से काशी सहित समूचे पूर्वाचल में रह-रह कर बादलों का जमघट बारिश करा रहा है। बादलों की आवाजाही के बीच रह रहकर जोरदार बारिश भी हो रही है। शनिवार को भी तमाम क्षेत्रों में बादलों ने पानी गिराया था अब रविवार को भी बारिश जमकर सुबह से हो रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें