वाराणसी में पहली जोरदार बारिश ने नगर निगम के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों के मकान, दुकान में पानी घुस गया। पंप लगाकर पानी निकाला गया।
वाराणसी में पहली जोरदार बारिश ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। खुद नगर निगम दफ्तर के बगल में बन रहे सदन भवन निर्माण स्थल से पंप लगाकर पानी निकाला गया। नगर निगम के चारों ओर पानी लग रहा है। शहर के कई मकान और दुकान में पानी घुस गया। छह करोड़ रुपये से नाला नालियों की सफाई बारिश से पूर्व नगर निगम कराई थी। इसके बावजूद पूरा शहर जलमग्न हो गया। सड़क से लेकर गलियां चोक हो गईं। कई दुकानों में पानी घुस गया है। तस्वीरों में देखें दुश्वारियां...
विज्ञापन
2 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
कचहरी में जलभराव से दीवानी और फौजदारी के बीच संपर्क टूट गया। वकीलों की चौकी तक पानी पहुंच गया। दशाश्वमेध थाने के सामने जलभराव रहा।
विज्ञापन
3 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
कोदई चौकी में गंदगी, कीचड़ कचरा बिखरा पड़ा है। यहां रुई-गद्दे की दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदार बाल्टियों से पानी निकालने में लगे रहे। नई सड़क, बाटा सिगरा के भूमिगत पार्किंग में पानी घुस गया।
4 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
पिपलानी कटरा मार्ग, गिरजाघर रोपवे के नीचे और जद्दूमंडी की सड़क पर पानी भरा रहा। इसी तरह भारत माता मंदिर परिसर में जहां रोपवे का निर्माण हो रहा है, वहां भी पानी भर गया।
विज्ञापन
5 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
कंदवा गेट और नाथूपुर गेट के पास जलभराव हो गया। भगवानपुर, ट्रॉमा सेंटर मार्ग से लेकर रविंद्रपुरी तक मुख्य मार्ग पर पानी घंटों तक भरा गया।
विज्ञापन
6 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
जलालीपुरा, आदमपुर थाने में पानी घुस गया। पीली कोठी, हनुमान फाटक, राजापुर फुलवरिया में पानी घुस गया। रोहनिया के नरउर सर्विस रोड पर पानी जमा है। बारिश के चलते दुर्गाकुंड स्थित सेनापति बनकटी हनुमान मंदिर के गर्भगृह में बारिश के पानी के साथ सीवर घुस गया।
विज्ञापन
7 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
चोक हुआ सिस्टम, जाम में हांफा शहर, सड़क पर धुआं फेंकते रहे वाहन
सावन के अंतिम सोमवार की शाम से शुरू बारिश से शहर में मंगलवार को हर तरफ पानी ही पानी दिखा। नगर निगम की तैयारियां बारिश में धुलने के साथ ही यातायात व्यवस्था भी चोक हो गई। हर प्रमुख मार्ग जलमग्न रहे। जाम में लोग सुबह से शाम तक हांफते रहे। मंजिल तय करने में एक से तीन घंटे लग गए।
8 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतर दोपहिया वाहन पानी की वजह से बंद हो गए। काशी जोन के अधिकतर पर्यटक अपने-अपने होटलों के कमरे से बाहर नहीं निकल पाए। फुटपाथ समेत अन्य दुकानें भी पूरे दिन नहीं खुलीं। सामनेघाट-लंका मार्ग पर एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
9 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नरेट पुलिस और यातायात पुलिस के अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को सड़क पर यातायात व्यवस्था में तैनात किया गया। सामनेघाट से लेकर लंका मालवीय चौराहा, नरिया तिराहा, दुर्गाकुंड, रेवड़ीतालाब-रामापुरा मार्ग, रथयात्रा-गुरुबाग, लक्सा-गिरजाघर, चेतगंज-नई सड़क मार्ग पर जाम में लोग फंसे रहे।
10 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
सामनेघाट-लंका, भगवानपुर-लौटूवीर मार्ग सुबह से शाम तक जाम की चपेट में रहा। दोपहर एक बजे नरिया तिराहे से बीएचयू नरिया गेट का सफर तय करने में लोगों को डेढ़ घंटे तक का समय लग गया।
11 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
लहरतारा रेलवे पुल से चौराहा पूरे दिन जाम की चपेट में रहा। भदऊ डाट पुल और राजघाट पुल के बीच भी जाम में लोग हांफते रहे। ककरमत्ता पुल से मंडुवाडीह चौराहा तक जाम रहा।
12 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
एफसीआई गोदाम मार्ग के पास जलजमाव के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। कुछ बाइक और स्कूटी सवार फिसलकर गिर पड़े। जाम छुड़ाने के लिए टीआई, टीएसआई समेत 8 पुलिसकर्मियों को लगाया गया।
13 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग पर भी जाम ने लोगों को रुलाया। वरुणा पार में अर्दली बाजार मार्ग से पुलिस लाइन चौराहा, पांडेयपुर चौराहा, लालपुर मार्ग और पहाड़िया, अकथा मार्ग भी जाम से कराहता रहा।
14 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
जाम, जलजमाव के चलते कमरे में कैद रहे पर्यटक
टूर ऑपरेटर अभिषेक सिंह ने बताया कि अधिकतर पर्यटकों को जलजमाव से परेशानी हुई। बाहर से आए पर्यटक सुबह से शाम तक कमरे में ही कैद रहे। लोगों ने काशी दर्शन को रद्द कर दिया। सारनाथ और दुर्गाकुंड, संकटमोचन, श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जाने वाले पर्यटक जाम के कारण नहीं जा सके।
15 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सर्विस सेंटर पर लगी लाइन
दुर्गाकुंड के बाइक मैकेनिक महेश ने बताया कि सड़क पर जलजमाव में हर दूसरा वाहन फंसकर खराब हुआ। किसी का प्लग शॉर्ट सर्किट से खराब हुआ तो किसी के साइलेंसर में पानी घुस गया। आम दिनों के अपेक्षा दस गुना अधिक लोगों के वाहन खराब हुए।
16 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
बनारस स्टेशन के बाहर डूब गई रेल पटरी, कैंट स्टेशन परिसर भी पानी-पानी
बारिश की वजह से रेलवे स्टेशन परिसरों में भी पानी भर गया। इस वजह से यात्रियों को सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में परेशानी हुई। इसके अलावा बरेका कैंपस में भी जगह-जगह पानी भरा रहा। बरेका के खेल मैदान से लेकर अंडरपास में घुटने तक पानी लगा रहा।
17 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
बरेका प्रशासन की ओर से अंडरपास में पानी भर जाने से उसे दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। आवासीय काॅलोनियों में इतना पानी भर गया जैसे कोई काॅलोनी नहीं बल्कि झील हो।
18 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
बरेका परिसर में ही कंदवा गेट, नाथूपुर गेट व पूर्वी, पश्चिमी आवासीय काॅलोनी में पानी भर जाने से लोगो की मुश्किलें बढ़ गईं। हालत ये रही कि गुमटी मार्केट और सब्जी मंडी में घुटनों तक पानी लगा रहा।
19 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
उधर कैंट स्टेशन, वाराणसी सिटी स्टेशन के बाहर भी पानी लगने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। बनारस स्टेशन के बाहर सड़क से स्टेशन परिसर में प्रवेश करना मुश्किल था। यहां गेट के पास से जो रेलवे की पटरी एफसीआई गोदाम की ओर जा रही है, वो दोनों पटरियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं।
20 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर में एक महिला गिर गई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसको उठाया। इस तरह के हालात देर शाम तक बने रहे।
21 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कैंट स्टेशन जाने वाले रास्ते पर भी पानी भरा रहा। यहां पार्सल गेट के पास से लेकर पलेटफॉर्म जाने वाला रास्ता पूरा जलमग्न रहा। जलभराव के कारण यात्रियों को स्टेशन पहुंचने और वहां से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
22 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
शहर से लेकर गांव तक टूटकर गिरे तार, ध्वस्त हो गई बिजली आपूर्ति व्यवस्था
सोमवार शाम से लेकर मंगलवार शाम तक रुकरुक हुई तेज बारिश में शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई। बीएचयू कैंपस, रोहनिया, चौबेपुर आदि इलाकों में पेड़ की डाली बिजली के पोल, तार पर टूटकर गिर गई। स्थिति यह रही कि उपकेंद्रों पर रात भर फोन की घंटियां बजती रहीं और बिजली कर्मी फॉल्ट तलाशने में जुटे रहे। तार टूट कर गिरने की घटना से निपटने के लिए ही बिजली निगम की ओर से बरसात के पहले अभियान चलाकर पेड़ों की डालियों की छंटनी कराई जाती हैं, इसमें लाखों रुपये खर्च होते हैं, इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।
23 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश का असर आम जन जीवन पर देखने को मिला। तेज हवाओं और पानी के कारण शहरी, ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जैसे ही बारिश शुरू हुई कहीं तार जल गया तो कहीं ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग होने लगा। इस वजह से आपूर्ति बाधित रही।
24 of 25
बनारस में बारिश से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
महेशपुर, लहरतारा, भिटारी से लेकर लंका, सुंदरपुर, चेतगंज, नदेसर आदि जगहों पर बिजली की आवाजाही बनी रही। भिटारी, लोहता की कई कॉलोनियों में पूरी रात बिजली नहीं रही। कई घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे स्थिति और खराब हो गई। चौबेपुर इलाके में फॉल्ट से उगापुर बिजली उपकेंद्र, गरथौली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार आधी रात को पेड़ की डाली हाईटेंशन तार पर टूटकर गिर गई। मंगलवार सुबह बिजली कर्मी पहुंचे और तार को जोड़ने, पेड़ की डाली को हटवाया। कैथी फीडर के मोलनापुर गांव में हाईटेंशन का खंभा टेढ़ा होने से गांव में बिजली रात भर नहीं रही।